scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

तारा सुतारिया ने बिखेरा 50s के रेट्रो ग्लैमर का जादू, ब्लैक गाउन में दिखाई कातिलाना अदाएं

Tara Sutaria Glamour
  • 1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर अपने नए स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि क्लासिक फैशन का दौर कभी खत्म नहीं होता. अक्सर अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार से फैन्स का दिल जीतने वाली तारा ने इस बार 1950 के दशक का ओल्ड-हॉलीवुड रेट्रो लुक कैरी किया है. (Photo: Instagram/tarasutaria)

Tara Sutaria Glamour
  • 2/9

उनकी हालिया फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें वे बेहद खूबसूरत और रॉयल नजर आ रही हैं. सामने आई तस्वीरों में तारा सुतारिया एक बेहद फिटेड मिडी ब्लैक लेस गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं.  (Photo: Instagram/tarasutaria)

Tara Sutaria Glamour
  • 3/9

इस गाउन को बारीक फ्लोरल लेस और हल्के पारदर्शी (शीयर) फैब्रिक से तैयार किया गया है. गाउन का ऊपरी हिस्सा कॉर्सेट-स्टाइल में है, जिसमें स्कैलप्ड नेकलाइन और पतली स्ट्रैप्स दी गई हैं.   (Photo: Instagram/tarasutaria)

Advertisement
Tara Sutaria Glamour
  • 4/9

नेकलाइन के आसपास लेस का बारीक काम और नाज़ुक आईलैश हेमलाइन इसके लुक को और खास बना रही है. वहीं, नीचे की ओर संकरी होती रोमांटिक स्कर्ट का एंडिंग डिजाइन इसे बेहद आकर्षक बनाता है.  (Photo: Instagram/tarasutaria)

Tara Sutaria Glamour
  • 5/9

अपने इस विंटेज लुक को और ड्रामेटिक बनाने के लिए तारा ने आउटफिट के साथ मैचिंग लंबे ब्लैक ओपेरा ग्लव्स पहने. पैरों में उन्होंने स्लीक पीप-टो मेश हील्स कैरी की. एक्सेसरीज की बात करें तो, उन्होंने गले में मोतियों का लेयर्ड चोकर और कानों में गोल मोतियों वाले स्टड इयररिंग्स पहने, जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे थे.  (Photo: Instagram/tarasutaria)

Tara Sutaria Glamour
  • 6/9

अपने इस रेट्रो वाइब को परफेक्ट माहौल देने के लिए तारा एक बड़े से काले ग्रैंड पियानो के पास पोज़ देती दिखीं. इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तारा ने कैप्शन में लिखा- '50 के दशक में अटकी हुई (और कभी बाहर नहीं निकलना चाहती)', इसके साथ उन्होंने एक विंक और ब्लैक हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया.  (Photo: Instagram/tarasutaria)

Tara Sutaria Glamour
  • 7/9

कपड़ों के साथ-साथ तारा के हेयर और मेकअप ने भी इस 1950s के ग्लैम लुक को पूरी तरह से दिखाया. बालों का स्लीक लो बन (chignon) बनाया गया था, जिसमें साइड पार्टिंग के साथ चेहरे पर गिरती लटें बेहद खूबसूरत लग रही थीं.  (Photo: Instagram/tarasutaria)

Tara Sutaria Glamour 
  • 8/9

मेकअप को बहुत लाउड रखने के बजाय सिंपल और पॉलिश रखा गया। विंग्ड ब्लैक आईलाइनर, परफेक्ट आइब्रो, वार्म ब्लश और म्यूटेड रोजी-न्यूड लिपस्टिक के साथ तारा का यह सादगी भरा मेकअप उनके लेस गाउन को हाइलाइट कर रहा था.  (Photo: Instagram/tarasutaria)

Tara Sutaria Glamour 
  • 9/9

एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म में वो यश के साथ दिखाई देंगी. 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.   (Photo: Instagram/tarasutaria)

Advertisement
Advertisement
Advertisement