scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

फिल्मों से दूर मल्लिका शेरावत, फीका पड़ा स्टारडम! रियलिटी शो 'ट्रेटर्स' से होगा तगड़ा कमबैक?

मल्लिका शेरावत
  • 1/10

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मल्लिका शेरावत का रोमांटिक और बोल्ड अवतार तो आपने खूब देखा होगा. अब एक्ट्रेस का शातिरपन आपको रियलिटी शो द ट्रेटर्स में देखने को मिलेगा.
 

मल्लिका शेरावत
  • 2/10

करण जौहर के सक्सेसफुल रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का सेकंड सीजन अगस्त में लॉन्च हो रहा है. फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिलीज हो गई है. मल्लिका शेरावत भी शो का हिस्सा हैं.
 

मल्लिका शेरावत
  • 3/10

2024 के बाद से एक्ट्रेस स्क्रीन पर नहीं दिखी हैं. ऐसे में मल्लिका का कमबैक उनके फैंस को खुश कर गया है. फिल्म, टीवी, सीरीज के बाद वो अब रियलिटी शो में धाक जमाएंगी.
 

Advertisement
मल्लिका शेरावत
  • 4/10

ट्रेटर्स माइंड और स्ट्रैटिजी बेस्ड गेम शो है. यहां पर खुद को बचाने के लिए शातिरपना दिखाना पड़ता है. मल्लिका अगर ट्रेटर बनीं तो कैसे खुद की पहचान को छिपाकर रखेंगी, ये देखना मजेदार होगा.
 

मल्लिका शेरावत
  • 5/10

एक्ट्रेस का गेम कैसा है, कैसे रियलिटी शो में वो परफॉर्म करती हैं... उनकी रियल साइड फैंस को पहली बार देखने को मिलेगी. मल्लिका को शो में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.
 

मल्लिका शेरावत
  • 6/10

एक्ट्रेस के करियर के लिए ये शो गेमचेंजर बन सकता है. एक वक्त था जब उनके स्टारडम का जलवा था. लेकिन वक्त के साथ मल्लिका का जलवा फीका पड़ गया है. 
 

मल्लिका शेरावत
  • 7/10

ऐसे में ट्रेटर्स उनके लिए करियर रिवाइव करने का बेस्ट मौका साबित हो सकता है. इन दिनों रियलिटी शोज किसी भी एक्टर का हाईप बनाने का शानदार ऑफर साबित हो रहे हैं.
 

मल्लिका शेरावत
  • 8/10

फैंस ने मल्लिका को पिछली बार मूवी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा था. चंदा रानी के किरदार में वो खास कमाल नहीं कर पाई थीं.
 

मल्लिका शेरावत
  • 9/10

इस फिल्म को भी लोगों ने खास रिप्सॉन्स नहीं दिया था. मूवी बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज गई थी. इसमें मल्लिका के साथ राजुकमार राव और तृप्ति डिमरी नजर आए थे.
 

Advertisement
मल्लिका शेरावत
  • 10/10

अब देखना होगा ट्रेटर्स में मल्लिका की कैसी पर्सनैलिटी दिखती है. वैसे इस शो में इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइनों भी दिखेंगी. उनके साथ मल्लिका की दोस्ती होगी या कैटफाइट, देखना मजेदार होगा.
 

Advertisement
Advertisement