scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

लॉकअप में प्रेग्नेंट हुईं आकांक्षा चमोला, सुनकर चौंके राम कपूर, बच्चे का पिता कौन है?

आकांक्षा चमोला
  • 1/8

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने लॉकअप के अंदर गदर मचा रखी है. आकांक्षा लाइमलाइट के लिए कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दे रही हैं. 

आकांक्षा चमोला
  • 2/8

लॉकअप में एंट्री लेते ही उन्होंने गौरव संग तलाक का ऐलान किया, जिससे हर कोई हैरान था. इसके बाद उन्होंने खुद को बाइसेक्शुअल बताया. 
 

आकांक्षा चमोला
  • 3/8

शो में पामेला सेरेना संग आकांक्षा की खास दोस्ती देखी जा रही है. पामेला के अलावा उनका लैला उर्फ वरुण यादव के साथ हंसी-मजाक चलता रहता है. 
 

Advertisement
आकांक्षा चमोला
  • 4/8

लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने कुछ ऐसा कहा, जिसने हर किसी के कान खड़े कर दिए. आकांक्षा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है. 
 

आकांक्षा चमोला
  • 5/8

असल में राम कपूर, लैला के पास आते हैं. वो उनसे कहते हैं कि चमोल कह रही है कि वो प्रेग्नेंट है और तुम उसके बच्चे के पिता हो. 
 

आकांक्षा चमोला
  • 6/8

धीरत धूपर, राम कपूर को जवाब देते हुए कहते हैं कि हां मुझे ये बात पता है. इसके बाद राम कपूर, लैला को आकांक्षा के पास ले जाते हैं और पूछते हैं कि बताओ बच्चे का पिता कौन है, वो कहती हैं कि लैला. 

आकांक्षा चमोला
  • 7/8

लैला, आकांक्षा से कहते हैं कि बेटा सबको मत बता. राम मस्ती करते हुए कहते हैं कि बेटा अब पामेला क्या बोलेगी. लैला कहते हैं कि मैंने पहले ही कह दिया था कि शादी चमोला से करूंगा और हुकअप पामेला से. 

आकांक्षा चमोला
  • 8/8

आकांक्षा की इस मस्ती के लिए उन्हें ट्रोलिंग भी मिल रही है. यूजर्स का कहना है कि कंटेंट के लिए कितना गिरोगी. गौरव से कुछ सीखना चाहिए था. 

All Photos: Instagram @akankshagkhanna

Advertisement
Advertisement