scorecardresearch
 

राम चरण का MMA फाइटर बॉडीगार्ड, खतरनाक फिटनेस-तगड़ी फीस, शेरा को पछाड़ा!

शेरा के बाद इंटरनेट पर राम चरण के MMA फाइटर बॉडीगार्ड की चर्चा हो रही है. पेड्डी फिल्म प्रमोशन के दौरान केविन को राम चरण के साथ साये की तरह देखा जाता है. जानते हैं उनके बारे में...

Advertisement
X
Ram Charan MMA fighter bodygaurd (Photo: Instagram @kevin__kunta_)
Ram Charan MMA fighter bodygaurd (Photo: Instagram @kevin__kunta_)

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपकमिंग फिल्म पेड्डी को लेकर सु्र्खियों में हैं. पूरा दमखम लगाकर वो इसके प्रमोशन में जुटे हैं. रामचरण के बयान हो या उनके डांस स्टेप, एक्टर के हर मूवमेंट पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं. इस बीच रामचरण के साथ साये की तरह चलने वाला उनका बॉडीगार्ड भी लाइमलाइट में आ गया है. जिनका नाम है केविन कुंटा (Kevin Kunta).

लंबी चौड़ी कद काठी, किलर लुक्स, मस्कुलर बॉडी वाले केविन की फिटनेस ऐसी है कि देखने वाला दंग रह जाए. वो अपनी मोटी फीस की वजह से भी चर्चा में हैं...जानते हैं उनके बारे में.

कौन है केविन कुंटा?
जब भी सेलेब्स के बॉडीगार्ड की बात होती है सबसे पहले सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा का जिक्र होता है. शेरा की पहचान किसी फिल्म स्टार से कम नहीं हैं. लेकिन अब लगता है शेरा को रामचरण के बॉडीगार्ड केविन से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. क्योंकि केविन सिर्फ बॉडीगार्ड ही नहीं, वो MMA चैंपियन भी हैं. केविन की हाईट 6.5 इंच है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केविन मूलरूप से अफ्रीकी देश गाम्बिया के हैं. वो इटली के फ्लोरेंस में सैटल्ड हैं. केविन इंटरनेशनल MMA फाइटर रहे हैं. उन्होंने 2021 में इटली की नेशनल MMA टीम को रिप्रेजेंट किया था.

Advertisement

स्पोर्ट्स खेलने के अलावा वो इंटरनेशनल वीआईपी और सेलेब्स की सिक्योरिटी संभालने का भी काम करते हैं. इन दिनों वो साउथ स्टार रामचरण के बॉडीगार्ड के तौर पर इंडिया में दिख रहे हैं. 

क्या है केविन की खासियत?
MMA फाइटर सबसे खतरनाक फाइटर होते हैं. उन्हें कंप्लीट फाइटर माना जाता है. वो ग्राउंड फाइटिंग को अच्छे से जानते हैं. वो बॉक्सिग, जूडो, किक बॉक्सिंग, मुआई थाई, रेसलिंग, जु-जुत्सु में माहिर होते हैं. केविन की एक्सपर्टीज बॉक्सिंग और मुआई थाई में है. MMA फाइटर स्ट्रेंथ के साथ बहुत फ्लेसिबल होते हैं. वो मेंटली टफ होते हैं. केविन की बदौलत रामचरण की सेफ्टी तगड़े हाथों में है. एक्टर को कोई गलती से भी नहीं छू सकता. तभी तो केविन को रामचरण की सिक्योरिटी के लिए तगड़ी फीस भी मिलती है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunta Kinte (@kevin__kunta_)

केविन की फीस सुन चौकेंगे
चर्चा है केविन एक दिन के 2-4 लाख रुपये चार्ज करते हैं. 4 लाख हर दिन के हिसाब से केविन 1 महीने के 1 करोड़ 20 लाख कमाते हैं. हालांकि फीस को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अगर केविन की फीस को लेकर हो रही बातें सच हैं तो वो इंडियन सिनेमा के हाईएस्ट पेड सेलेब्रिटी बॉडीगार्ड बन जाते हैं. अभी तक इंडस्ट्री में सबसे महंगा बॉडीगार्ड शेरा को माना जाता है. लेकिन अब केविन फीस के मामले में शेर को पछाड़ते हुए दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो शेरा को हर महीने की 15 लाख फीस मिलती है. उनका एनुअल पैकेज 2 करोड़ का है.

Advertisement

केविन के शार्प लुक्स, सिक्स पैक एब्स और फिटनेस के अलावा फैंस के बीच उनका फैशन सेंस भी हॉट टॉपिक बना हुआ है. यूजर्स ने उन्हें मोस्ट स्टाइलिश बॉडीगार्ड का टैग दे डाला है. केविन इंस्टा पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग, फिटनेस और जिम सेशन से जुड़े वीडियो पोस्ट करते हैं. उनके इंस्टा पर 45k फॉलोअर्स हैं. 

फिल्म पेड्डी 4 जून को सिनमाघरों में रिलीज हो रही है. स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा को बुच्ची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. मूवी में राम चरण की जोड़ी जाह्नवी कपूर संग बनी है. जगपति बाबू, शिवा राजकुमार इसमें अहम रोल में दिखेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement