scorecardresearch
 

पाक में लगी पेट्रोल की कीमत में आग, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा- 'मर क्यों नहीं जाते जरदारी-बिलावल'

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें 300 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने के बाद एक्ट्रेस सादिया इमाम का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने वीडियो में पाक नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए तीखे सवाल उठाए और महंगाई से परेशान आम जनता की आवाज बुलंद की. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
पाक लीडर्स पर भड़कीं सादिया इमाम (Photo: ITGD)
पाक लीडर्स पर भड़कीं सादिया इमाम (Photo: ITGD)

पाक फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और टीवी होस्ट सादिया इमाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. वो अक्सर बेबाकी किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं. इस बार उन्होंने अपने ही मुल्क के प्रॉमिनेंट लीडर की क्लास लगा डाली है. पाकिस्तान में पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए सादिया ने लीडर्स पर जमकर अपना गुस्सा निकाला और यहां तक कह दिया कि तुम लोग मर क्यों नहीं जाते. 

पाक एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

सादिया का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो पाक नेताओं को उनकी नाकामियां बताती दिख रही हैं. पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम 300 रुपये प्रति लीटर तक बताए जा रहे हैं  ऐसे में तेल के बढ़ते दामों पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.  

अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सादिया कहती हैं- तुम लोग क्यों नहीं मर जाते हो. खत्म क्यों नहीं हो जाते हो. ताकि नए लोग आएं. नई सोच आए. इसके बाद वो बताती हैं कि कैसे बिना वजह पेट्रोल के दामों में आग लगाई हुई है. वो कहती हैं- आज जो तुम पेट्रोल के दामों को 300 रुपये कर रहे हो, क्या तुम्हारे पास पेट्रोल का जखीरा खत्म हो गया था. ऐसा तो हुआ नहीं है, पुराना पेट्रोल तो पड़ा हुआ है. तो उस पेट्रोल पर नई कीमतें कैसे लागू हो सकती हैं. 

Advertisement

इसके बाद दूसरे देशों का उदाहरण देते हुए बोलीं- इंडिया ने अभी तक रेट नहीं बढ़ाए. बांगलादेश ने पांच टका बढ़ाया. पूरी दुनिया की अगर आप बात करें तो,  दुनिया की जो ऑयल इंडस्ट्रीज हैं, उनके पैसे गिर रहे हैं. पर हमारी तो बढ़ गए. ईरान कह रहा है कि हमसे ले लो, हम तुम्हें देते हैं पेट्रोल. लेकिन हम IMF के कर्जों तले ऐसे दबे हुए हैं, हम उनके इतने तलवे चाटते हैं हम कि क्यों लेंगे हम उनसे पेट्रोल. जो हमारा सबसे करीबी मुल्क है. सबसे करीबी पड़ोस है. जिससे हमारी कलमें की दोस्ती है, जिससे हमारी दिल से भी दोस्ती होनी चाहिए. लेकिन हम नहीं करेंगे. हम लेंगे नहीं. हम कतर से खरीदेंगे. हम महंगे दामों में लेंगे. 

पाक सीएम-लीडर्स का नाम लेकर पूछे सवाल 

सादिया ने आगे और भड़कते हुए सभी पॉलिटिकल लीडर्स के नाम लिए और कहा कि- ऐसे में हमारी जेबों का क्या होना. बोलिए ना, जरदारी साहब, कहां छुपकर बैठे हैं हमारे सीएम साहब. कहां हैं बिलावल भुट्टो साहब. किधर हैं, मरियम नवाज साहिबा, ये शहबाज शरीफ साहब. किधर हैं आप सारे, सब के सब मुंह छुपाकर बैठे हैं. या अपने-अपने घरों में आपने कुंए खोद लिए हैं पेट्रोल के. जुमले तुमसे जुड़ते नहीं, आ जाते हो टीवी पर तकरीरे पढ़ने के लिए कि- हमने तो सोच लिया है बच्चे. क्या बच्चे? बच्चे क्या पेट्रोल पीकर जाते हैं. क्या तुम लोग आकर हमारी गाड़ी में पेट्रोल डलवा रहे हो. फाइनल एग्जाम्स हैं बच्चों के सिर पर, बच्चों के स्कूल की छुट्टियां करवा दो. तुम लोग क्यों नहीं मर जाते हो. थक गए हैं हम तुम लोगों से.   

Advertisement

सादिया की बातों से पाकिस्तान की आवाम भी सहमति जता रही है. उनकी तारीफ करते हुए यूजर्स का कहना है कि- हमें मिलकर सवाल उठाना होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement