scorecardresearch
 

PAK क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी पत्नी ने उड़ाई खिल्ली, TV पर दिखाया टशन, देखकर चौंके लोग

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं. पत्नी सना जावेद संग वो एक गेम शो में पहुंचे, जहां शोएब की पत्नी टीवी पर उनका सरेआम मजाक उड़ाती नजर आईं. वीडियो देखने के बाद फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं.

Advertisement
X
चर्चा में शोएब मलिक-सना जावेद का वीडियो (Photo: realshoaibmalik/Instagram)
चर्चा में शोएब मलिक-सना जावेद का वीडियो (Photo: realshoaibmalik/Instagram)

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. शोएब मलिक तीन शादियां करने पर यूं तो ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं. मगर अब उनकी खुद की दुल्हन सना जावेद टीवी पर क्रिकेटर का मजाक उड़ाती नजर आईं. सोशल मीडिया पर सना और शोएब का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. 

पत्नी ने उड़ाया शोएब मलिक का मजाक?

दरअसल, शोएब मलिक और सना जावेद पाकिस्तानी गेम शो 'जीतो पाकिस्तान' में पहुंचे. इस दौरान कपल ने शो में खूब एन्जॉय करते हुए गेम खेला. साथ ही दोनों एक दूसरे का मजाक भी उड़ाते दिखे. शो के कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. 

शोएब मलिक शो में पत्नी सना जावेद के फॉर्मल आउटफिट का मजाक उड़ाते हुए बोले- मैं शो में आया हूं या फिर किसी जॉब इंटरव्यू में. ऐसे में सना जावेद भी चुप नहीं रहीं. उन्होंने जवाब में शोएब मलिक के लुक की खिल्ली उड़ाई. शोएब के ग्रीन कुर्ता-पायजामा पहनने पर सना पति शोएब पर कमेंट करते हुए बोलीं- खुद जो हरा शरबत बनकर आया है...

पत्नी के मजाक उड़ाने पर शोएब मलिक अपने बचाव में बोले- हंसों लोगों...ये मैंने ही इसे बताया था. शोएब आगे बोले मैं ये शो जीतने आया हूं. वहीं, सना बोलीं कि वो जीतने आई हैं. शो में पति-पत्नी का खूब टशन देखने को मिला. 

Advertisement

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वहीं, गेम में हारने पर शोएब मलिक पत्नी से चुटकी लेते हुए कहते दिखे- बाकी पैसे तुम दोगी. इसपर सना जावेद झट से पति को जवाब देती दिखीं- तुम्हारे ही जेब से पैसे जाएंगे. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

शोएब और सना जावेद शो में एक दूसरे पर लगातार तंज कसते हुए दिखाई दिए. दोनों के बीच का टशन देख लोगों का कहना है कि उनकी एक दूसरे संग नहीं बन रही है. कुछ यूजर्स का कहना है कि जल्द दी दोनों का डिवोर्स हो सकता है. वहीं, कुछ का कहना है कि सना जावेद अपनी पति की बिल्कुल इज्जत नहीं करती हैं. वैसे आपका क्या कहना है?

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement