scorecardresearch
 

सूजी आंखें-टूटा दांत, एक्ट्रेस संग क्लब में मारपीट, चेहरे की बुरी हालत देख चौंके फैंस

MTV स्प्लिट्सविला 16 में दिखी प्रीत सिंह के साथ मुंबई के एक क्लब में हिंसक हमला हुआ. इस घटना में प्रीत के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक दांत टूट गया है. उन्होंने अपना हाल दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है.

Advertisement
X
प्रीत सिंह संग हुई मारपीट (Photo: Instagram @preetsingh.fit)
प्रीत सिंह संग हुई मारपीट (Photo: Instagram @preetsingh.fit)

मॉडल, एक्ट्रेस और MTV स्प्लिट्सविला 16 से फेमस हुईं प्रीत सिंह के साथ मुंबई में भयानक हादसा हुआ है. इस घटना ने प्रीत को अंदर तक हिलाकर रख दिया है. प्रीत ने इंस्टा पर दर्दनाक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उनकी आंखें सूजी हुई हैं और चेहरे पर चोट के निशान हैं. प्रीत के साथ मुंबई के क्लब में असॉल्ट हुआ है. उन्हें इतनी जोर से मारा गया कि उनका दांत टूट गया और चेहरा बुरी तरह सूजा हुआ दिखा.

प्रीत का दर्द, लिखा पोस्ट
अपनी बुरी कंडीशन को दिखाते हुए प्रीत ने कैप्शन में लिखा- मैंने हमेशा से सुना था कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सेफ शहर है. लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुंबई में मेरा इस तरह से स्वागत होगा. ये पोस्ट लिखते हुए मैं कांप रही हूं. मेरी आंखें सूजी हुई हैं, मेरे चेहरे पर चोट लगी है. मैं अभी तक ये समझ नहीं पा रही हूं कि मेरे साथ क्या हुआ था. मैं एक क्लब में अपनी दोस्त के साथ बैठी थी और एंजॉय कर रही थी. तभी एक लड़की ने अचानक से चिल्लाना शुरू किया. वो सवाल करने लगी कि हमें कैसे इस क्लब के अंदर आने की अनुमति दी गई.

''बहसबाजी से शुरू हुई बात ने एकदम से भयानक मोड़ ले लिया जब उस लड़की का मेल फ्रेंड आया. उसने हमें फिजीकली असॉल्ट किया. मुझे इतनी बुरी तरह मारा कि मेरा दांत टूट गया. मेरे चेहरे पर सूजन आ गई. जब लोगों ने आकर बीच-बचाव किया तब झगड़ा रुका. बाद में मुझे मालूम पड़ा कि वो लड़की 'सो कॉल्ड' इंफ्लुएंसर है. मैं अभी भी सदमे में हूं कि ऐसे किसी पर पब्लिकली हमला कैसे हो सकता है. कोई भी ऐसा सलूक डिजर्व नहीं करता.''

Advertisement

प्रीत संग हुई इस घटना ने फैंस को डरा दिया है. लोगों ने पब्लिक सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. फैंस ने प्रीत को स्ट्रॉन्ग रहने को कहा है. उनकी खैरियत को लेकर सभी परेशान हैं. सेलेब्स ने प्रीत से अपना ध्यान रखने को कहा है. वीडियो में प्रीत की आंखें लाल हो रखी हैं. वो बुरी तरह सूजी हुई हैं. प्रीत अपनी आंखों को ढंग से खोल तक नहीं पा रही हैं. फैंस से उनका ये दर्द देखा नहीं जा रहा है. प्रीत की हालत देख लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है. 

प्रीत सोशल मीडिया स्टार हैं. इंस्टा पर उनके वीडियो और फोटोज वायरल रहते हैं. फैंस के बीच प्रीत की पर्सनैलिटी बेबाक और बेधड़क लेडी की बनी हुई है. रियल लाइफ में प्रीत ग्लैमरस हैं. रियलिटी शो में भी उनका ये ग्लैम साइड देखने को मिलता है. उनकी धाकड़ पर्सनैलिटी की फैंस के बीच अक्सर चर्चा होती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement