भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) के एक गाने ने इन दिनों यू्ट्यूब पर धूम मचा रखी है. साथ ही साथ गाने ने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर लिया है. खेसारीलाल यादव का भोजपुरी गाना 'अपनी तो जैसे तैसे' ( Apni to Jaise Taise bhojpuri Song) 100 मिलियन व्यूज को पार कर गया है. यह गाना 27 जनवरी 2021 को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था. तब से अब तक (18 जून 2021) इसने इतने व्यूज हासिल किए हैं.
खेसारीलाल यादव का इस साल का यह पहला गाना था. अब तक इस गाने को 100,394,006 व्यूज मिले हैं. खेसारी ने 'अपनी तो जैसे तैसे' गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया था. यह ओरिजनल गाना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया है. फिल्म का नाम था लावारिस. यह फिल्म 1981 में आई थी. अब खेसारी इसका भोजपुरी री-क्रिएशन लेकर आए थे.
'अपनी तो जैसे तैसे' के भोजपुरी री-क्रिएशन को खेसारीलाल यादव के साथ-साथ शिल्पी राज ने आवाज दी है. वहीं वीडियो में खेसारी के साथ आयुषी तिवारी दिख रही हैं. इसमें म्यूजिक आर्या शर्मा का है. लिरिक्स विजय चौहान के हैं. गाने के डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं.