scorecardresearch
 

Film wrap: यश के साथ 'टॉक्सिक' में कियारा ही क्यों? बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की सुनामी

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- बादशाह के लेटेस्ट गाने 'टटीरी' पर काफी बवाल मचा था. अब इस पर सिंगर ने रिएक्शन दिया है. वहीं टॉक्सिक में कियारा आडवाणी को लेकर डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने रिएक्शन दिया है.

Advertisement
X
कियारा आड़वानी टॉक्सिक में क्यों? (Photo: Screengrab)
कियारा आड़वानी टॉक्सिक में क्यों? (Photo: Screengrab)

शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड की सबसे मचअवेटेड फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है तो वहीं दूसरी ओर वरुण धवन ने हैरान करने वाली बात बताई है.

वरुण धवन को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, परिवार को छोड़ना पड़ा घर, बोले- ये माजक नहीं
वरुण का ये खुलासा बॉलीवुड के उस डरावने दौर की झलक देता है, जब कई फिल्मी हस्तियों को कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से धमकियों और एक्सटॉर्शन कॉल्स के साए में जीना पड़ रहा था.  

'टटीरी' गाने पर हुए विवाद से परेशान बादशाह, अब नए फेज की करेंगे शुरुआत, बोले- तैयार हूं
बादशाह के लेटेस्ट गाने 'टटीरी' पर काफी बवाल मचा था. गाने के लिरिक्स पर सवाल खड़े किए गए. उसी बीच उनकी शादी की तस्वीरें वायरल होने लगीं. अब रैपर ने इन सभी बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

हर दिन धुरंधर रणवीर सिंह की फिल्म! दूसरे शुक्रवार को फिर बना सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ पार
धुरंधर 2 का हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नई सुनामी लेकर आ रहा है. मात्र 9 दिनों में इसका इंडिया कलेक्शन 700 करोड़ पार कर गया है, जबकि इसके पहले पार्ट को ही इतने कमाने में 23 दिन लगे थे. हर दिन रणवीर सिंह कपूर की बॉक्स ऑफिस बादशाहत और मजबूत हो रही है. 

यश के साथ 'टॉक्सिक' में कियारा ही क्यों? डायरेक्टर ने खोला राज, बोलीं- लॉजिक नहीं, फीलिंग से किया कास्ट
कियारा आडवाणी पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' में जल्द दिखने वाली हैं. ये फिल्म एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान शूट की थी. गीतू मोहनदास ने अब कियारा को कास्ट करने और उनकी एक्टिंग में क्या खासियत है, इसपर बात की है. 

Advertisement

धुरंधर 2 से मची खलबली! अक्षय की भूत बंगला टली? बॉलीवुड से साउथ तक आधा दर्जन फिल्मों ने बदली रिलीज डेट
धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस सुनामी ने बॉलीवुड से साउथ तक पूरा रिलीज कैलंडर अलट-पलट दिया है. अब अक्षय कुमार जैसे स्टार के फिल्म 'भूत बंगला' ने भी रिलीज डेट आगे खिसका ली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement