scorecardresearch
 

वरुण धवन को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, परिवार को छोड़ना पड़ा घर, बोले- ये माजक नहीं

वरुण का ये खुलासा बॉलीवुड के उस डरावने दौर की झलक देता है, जब कई फिल्मी हस्तियों को कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से धमकियों और एक्सटॉर्शन कॉल्स के साए में जीना पड़ रहा था. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वरुण को हाल ही में फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा गया था.

Advertisement
X
वरुण धवन को मिली थी धमकी (Photo: IMDb)
वरुण धवन को मिली थी धमकी (Photo: IMDb)

1990 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का बहुत प्रभाव था. कई सेलिब्रिटीज को उन दिनों अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकियां मिला करती थीं. शाहरुख खान, राकेश रोशन और करण जौहर इस बारे में कई बार बात कर चुके हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने याद किया कि उनकी फैमिली को भी अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी. इसकी वजह से उन्हें अपना घर छोड़कर कहीं और रहना पड़ा था.

अंडरवल्र्ड की वजह से छोड़ना पड़ा था घर

वरुण ने युवा संग बातचीत में बताया कि उस समय कई सेलिब्रिटीज को अंडरवर्ल्ड से कॉल्स आ रही थीं. उन्होंने कहा, 'हमें भी कॉल आ रही थीं. हम काफी समय से ये कॉल्स रिसीव कर रहे थे, लेकिन हमें इसका अहसास नहीं था, क्योंकि स्टाफ उन लोगों से बहस कर रहा था. स्टाफ ने तो हमारा पूरा पता भी दे दिया और कहा कि आओ उस गार्डन में मिलो. मैं वहां तुम्हें पीटूंगा.'

उन्होंने आगे खुलासा किया कि जब चीजें बिगड़ गई, तो एक एक्टर ने उनके पिता और डायरेक्टर डेविड धवन को फोन करके चेतावनी दी. वरुण ने कहा, 'उसने कहा कि ये बात हाथ से निकल गई है और अब वो शख्स कह रहा है कि वो बंदूक लेकर आएगा. उसे हमारा पता मालूम है और ऑफिस की टाइमिंग भी मालूम है. जब मेरे डैड ने पूछा कि ये किसने कहा, तो उसने स्टाफ का एक सदस्य का नाम लिया. इसलिए हमें उस दिन घर छोड़कर कहीं और रहना पड़ा. ये मजाक जैसा लगता है, लेकिन असल में मजाक नहीं है.'

Advertisement

इस फिल्म में दिखेंगे वरुण

वरुण का ये खुलासा बॉलीवुड के उस डरावने दौर की झलक देता है, जब कई फिल्मी हस्तियों को कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से धमकियों और एक्सटॉर्शन कॉल्स के साए में जीना पड़ रहा था. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वरुण को हाल ही में फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा गया था. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण संग सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने लीड रोल निभाए थे. इसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह ने भी थीं. फिल्म कमर्शियल सक्सेस रही. इसने दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

अब वरुण को जल्द फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा जाएगा. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर हैं. साथ ही जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और रोहित सराफ भी इसमें नजर आने वाले है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement