scorecardresearch
 

Film wrap: घर में क्यों कैद हुए धुरंधर के कलाकार? संसद पहुंचा 'सरके चुनर तेरी' सॉन्ग विवाद

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- कन्नड़ फिल्म 'KD: The Devil' का गाना 'सरके चुनर' का विवाद संसद पहुंच गया. वहीं नोरा फतेही ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर सफाई दी है.

Advertisement
X
विवादित गाने पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी (Photo: IMDb//@KvnProductions)
विवादित गाने पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी (Photo: IMDb//@KvnProductions)

बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड की सबसे मचअवेटेड फिल्म धुरंधर की हर जगह चर्चा है तो वहीं दूसरी ओर एक्टर राजपाल यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में जज के सामने हाथ जोड़े हैं.

धुरंधर 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लगे 21 कट, खूनखराबे के सीन्स पर आपत्ति
धुरंधर 2 को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म में भारी भरकम एक्शन सीन्स दिखाए जाने वाले हैं. कई सीन्स को इनकी आक्रामकता के लिए टोन डाउन किया गया है.

संसद पहुंचा 'सरके चुनर तेरी' सॉन्ग विवाद, अश्विनी वैष्णव बोले- गाने पर लगाया बैन
कन्नड़ फिल्म 'KD: The Devil' का गाना 'सरके चुनर' ऑनलाइन रिलीज होने के तुरंत बाद ही अपने अश्लील बोल और भड़काऊ दृश्यों के कारण एक बड़े विवाद का कारण बन गया है. 

राजपाल यादव ने जज के सामने जोड़े हाथ, किया पाई-पाई लौटाने का का वादा, जेल जाने से बचे
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ सालों से वो चेक बाउंस के एक कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं. हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें एक बड़ी राहत मिली है.

नोरा फतेही के साथ हुआ धोखा? 'सरके चुनर' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा करियर दांव पर
नोरा फतेही ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर सफाई दी है. उन्होंने गाने को लेकर चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए बताया कि पिक्चर के डायरेक्टर से उन्होंने हिंदी लिरिक्स के खराब होने के बारे में पहले ही कहा था. 

घर में कैद हुए धुरंधर के कलाकार! जानिए क्यों आदित्य धर ने किया पूरी टीम को अंडरग्राउंड
डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' दुनियाभर में 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो जाएगी. 2025 की सबसे बड़ी पिक्चर बनी 'धुरंधर' को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं.  अब इसे लेकर नई खबर पता चली है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement