
फिल्म धुरंधर 2 में सेलेब्रिटी ट्रेनर मुस्तफा अहमद ने रिजवान का रोल कर सबका दिल जीता. उनका किरदार पाकिस्तान में इंडियन जासूस था. मुस्तफा की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई है. एक्टर को जहां लोगों का बेशुमार प्यार मिला है. वहीं मुस्तफा की पत्नी राधिका पंड्या को सोशल मीडिया पर नफरत मिल रही है. यूजर्स का मानना है वो एंटी हिंदू हैं. उनके एक पुराने X पोस्ट ने इस विवाद को जन्म दिया है.
राधिका के पुराने पोस्ट शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- बस इसलिए कि किसी ने मुस्लिम से शादी की है. धुरंधर एक्टर मुस्तफा की पत्नी राधिका को हिंदुओं और आदिवासी एसटी कम्यूनिटी से ताल्लुक रखने वाली हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भला-बुरा कहने का हक नहीं मिल जाता. दूसरे शख्स ने लिखा- मुस्तफा भाई ने हिंदुओं को बचा लिया. ट्रोल्स को राधिका ने भी करारा जवाब दिया. X पर राधिका ने लिखा- मुस्तफा तुम्हारा भाई नहीं है. जाओ और कहीं और जाकर रोओ. राधिका का ये कमेंट अभी X पर नजर नहीं आता है. उन्होंने बैकलैश के बाद अपने X अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है.
क्या कहा था राधिका ने?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांधी जयंती पर किए गए एक श्रद्धांजलि पोस्ट पर राधिका ने रिएक्ट किया था. द्रौपदी मुर्मु ने लिखा था- गांधी जी के सच्चाई के संदेश, अहिंसा और प्यार ने दुनिया की बेहतरी के रास्ते खोले थे. जो समाज में शांति और बराबरी लाने के लिए थे. वो मानवता के लिए प्रेरणादायी हैं. राष्ट्रपति की पोस्ट पर राधिका ने लिखा- साफ तौर पर ये आपके लिए तो नहीं है. दूसरे कमेंट में राधिका ने एक जर्नलिस्ट पर निशाना साधते हुए भक्त पार्टी और गोमूत्र जैसे शब्दों इस्तेमाल किया था. यूजर्स ने राधिका के कमेंट्स को गलत बताते हुए कहा कि ये भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है. राधिका की ट्रोलिंग और इस पूरे विवाद पर मुस्तफा का कोई रिएक्शन नहीं आया है.

कौन हैं राधिका?
राधिका पेशे से जर्नलिस्ट रही हैं. वो मैराथनर, फिटनेस फ्रीक और बेकर हैं. राधिका फिटनेस बेकरी चलाती हैं. उनका दावा है कि उनकी बेकरी ग्रेन-फ्री और ग्लूटेन फ्री है. इंस्टा पर पति मुस्तफा संग वो अक्सर पोस्ट शेयर करती हैं. कपल के बीच बेशुमार प्यार है. राधिका का फिटनेस के लिए जुनून उनकी इंस्टा प्रोफाइल देखकर साफ नजर आता है.