वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित की ड्रामेबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन सुर्खियों में बने रहने के लिए वो कुछ ना कुछ बोल रही हैं. पति युगम गेरा संग अपनी शादी को लेकर हुए विवाद के बाद चंद्रिका विवादित बयानबाजी कर लाइमलाइट लूट रही हैं. बीते दिनों एक पॉडकास्ट में उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया कि ट्रोल होने लगीं. चंद्रिका ने कहा था कि वो अपने बच्चे को पालने के लिए वो किसी के साथ भी सो सकती हैं.
चंद्रिका ने तोड़ी चुप्पी
आलोचनाओं से तंग आकर चंद्रिका ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट कर लोगों को जवाब दिया है. चंद्रिका का ये वीडियो हमेशा की तरह ड्रामे का साथ शुरू होता है. मिस्ट्री मैन आकर उनका मुंह दबोचते हुए गुस्से में कहता है- बच्चा पालने के लिए किसी के भी बेड पर सोएगी, इतनी घटिया सोच है तेरी? तभी चंद्रिका उसे जाने को कहती हैं और हेटर्स को जवाब देते हुए उनकी सोच पर सवाल उठाती हैं.
चंद्रिका ने हेटर्स की लगाई क्लास
चंद्रिका ने कहा- तुम लोग बस व्यूज के चक्कर में किसी के ऊपर कुछ भी वीडियो बना रहे हो. बस मेरी एक बात को उठा ली. तुमने वो साढ़े 3 घंटे का पॉडकास्ट नहीं सुना, मैंने उसमें इतनी सारी बातें कही थीं. कभी मेरी रेहड़ी उठा ली जाती है. कभी दुकान छीन ली जाती है. मैंने कहा था- ईंट उठा लूंगी. रोटी बना लूंगी. जब तक मेरे में जान है मैं सब कुछ करूंगी. खुद को मारूंगी नहीं. मैं इतनी कमजोर नहीं हूं. मैंने क्या गलत बोला था? लेकिन तुम लोगों ने बस व्यूज के चक्कर में 1 लाइन पकड़ ली. तुम लोग किसी के भी कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा देते हो. तुम लोग इतना मेंटली हैरेस करते हो. वो तो अच्छा है मैं स्ट्रॉन्ग हूं. मैं कुछ भी कर लूंगी. लेकिन मरूंगी नहीं.
चंद्रिका ने क्या कहा था?
वीडियो में उन्होंने कहा था- एक मां होने के नाते बड़ी बात बोल रही हूं, बच्चा पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़ेगा, तो कर लूंगी वो भी. लेकिन अपने बच्चे को पालूंगी. मैं गलत नहीं हूं. मैंने अपने दिमाग में सेट कर लिया है कि मुझे बस काम करना है. चंद्रिका ने पॉडकास्ट में कहा था कि वो ठेली वाली हैं. कुछ भी करेंगी लेकिन लाइफ में हिम्मत नहीं हारेंगी. ईंट उठाने से लेकर रोटी बनाने तक सभी काम करेंगी. ऐसा कहते हैं इंटरव्यू के बीच उनका इमोशनल ब्रेकडाउन भी हुआ था.