scorecardresearch
 

Film Wrap: मशहूर एक्टर ने इस्लाम कुबूलकर बदला अपना धर्म, दर्द में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी

संडे के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. ब्रेकिंग बैड सीरीज के एक्टर जियोकार्लो एस्पोसिटो ने सऊदी अरब में जाकर इस्लाम कुबूल किया. उन्हें नमाज पढ़ते देखा गया है. वहीं हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने वायरल वीडियो पर अपना दर्द बयां किया है.

Advertisement
X
जियानकार्लो एस्पोसिटो, डिंपल चौधरी (Photo: Getty Images/Social Media)
जियानकार्लो एस्पोसिटो, डिंपल चौधरी (Photo: Getty Images/Social Media)

एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. अमेरिकन वेब सीरीज ब्रेकिंग बैड के एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो ने अपना धर्म बदल डाला है. अब वो इस्लाम कुबूल कर चुके हैं. सऊदी अरब में पिछले कुछ समय से रहने के दौरान उन्होंने ये फैसला लिया. इसकी जानकारी तुर्की अल शेख के जनरल एंटरटेनमेंट अधिकारी ने दी. वहीं हरियाणवी सिंगर डिंपल चौधरी को अपने एक वायरल वीडियो के लिए काफी नफरत का सामना करना पड़ा, जिसपर अब उनका दर्द छलका है. 

'घर बुलाकर गलत तरीके से छुआ', मशहूर हसीना ने डांसर पर लगाए आरोप, बोली- मेरी जींस में हाथ डाला

सिमरन खान ने अब स्प्लिट्सविला के एक्स कंटेस्टेंट और कोरियोग्राफर सचिन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सिमरन का कहना है कि सचिन ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था.

'छूने का हक किसने दिया?', बॉडीगार्ड ने पकड़ा जैकलिन फर्नांडीस का हाथ, भड़क गए लोग

सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बॉडीगार्ड उन्हें फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने से रोकता हुआ दिख रहा है. जिस तरह से बॉडीगार्ड ने एक्ट्रेस को छुआ, उससे लोग नाराज हैं.

डायरेक्टर संग अफेयर के कारण मिला सुपरहिट गाना? एक्ट्रेस बोलीं- दूसरा ऑप्शन नहीं था

1989 में आई फिल्म त्रिदेव में ओए ओए गाना बड़ा हिट हुआ था, जिससे सोनम खान की किस्मत पलट गई थी. तब ऐसी अफवाहें थीं कि उनका डायरेक्टर राजीव राय के साथ अफेयर था इसलिए उन्हें ये गाना मिला. अब एक्ट्रेस ने करीब 40 साल बाद इसकी सच्चाई बताई है.

Advertisement

'मैं आत्महत्या कर लूं?' दर्द में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी, बोलीं- दुनिया जीने नहीं दे रही

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने अपने हाल ही में वायरल हुए वीडियो पर रिएक्ट किया है, जिसमें वो गाली-गलौज करती हुई नजर आई थीं. डिंपल ने कहा कि उनकी हालत ठीक नहीं है. उन्हें बदनाम न करें. 

मशहूर एक्टर ने कुबूला इस्लाम, सऊदी अरब में नमाज पढ़ते आए नजर, वायरल हुआ Video

एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो ने इस्लाम कुबूल किया. वो कुछ वक्त से सऊदी अरब में थे, जहां उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया.वहां बिताए गए समय और मुसलमानों के साथ हुए अच्छे एक्सपीरियंस के बाद उन्होंने ये फैसला लिया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement