scorecardresearch
 

अनिल शर्मा की 'अर्जुन नागा' में राहुल मित्रा की एंट्री, निभाएंगे बलूची गैंगस्टर का किरदार

‘अर्जुन नागा’ में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं जबकि अर्जुन रामपाल फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं. अब रणदीप हुड्डा, सेलिना जेटली और राहुल मित्रा भी इस पीरियड ड्रामा की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं.

Advertisement
X
अर्जुन नागा में नजर आएंगे राहुल मित्रा. (Photo: ITG)
अर्जुन नागा में नजर आएंगे राहुल मित्रा. (Photo: ITG)

निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म अर्जुन नागा की शूटिंग इन दिनों जोरों-शोरों से चल रही हैं. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल हैं और अब खबर है कि राहुल मित्रा ने भी फिल्म की स्टारकास्ट को ज्वॉइन कर लिया है. 

'गदर' और 'गदर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले अनिल शर्मा का पूरा फोकस अब 'अर्जुन नागा' पर है, जो उनकी महत्वाकांक्षी पीरियड फिल्म है. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और निधि अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म में राहुल मित्रा समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

राहुल इस भव्य पीरियड ड्रामा में एक बलूची गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है. राहुल फिलहाल फिल्म सिटी में बनाए गए एक विशाल सेट पर फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट के साथ शूटिंग कर रहे हैं. 13 अक्टूबर को उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म की कास्ट और क्रू ने सेट पर उनके लिए सरप्राइज सेलिब्रेशन भी आयोजित किया. वह इससे पहले फिल्म ‘हक’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी और यामी गौतम के साथ सेशन जज की भूमिका निभाई थी और अपने अभिनय से प्रभावित किया था.

Advertisement

अर्जुन नागा के सेट पर राहुल मित्रा.

‘अर्जुन नागा’ में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं जबकि अर्जुन रामपाल फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं. अब रणदीप हुड्डा, सेलिना जेटली और राहुल मित्रा भी इस पीरियड ड्रामा की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं.

फिल्म की कहानी का केंद्र 1966 का दुबई है. उस दौर को पर्दे पर उतारने के लिए फिल्म सिटी में एक विशाल सेट तैयार किया गया है. फिल्म की कहानी उस दौर से शुरू होगी, जब दुबई मछली पकड़ने और व्यापार करने वाला केंद्र हुआ करता था. उस समय वहां धूलभरी सड़कें और साधारण घर हुआ करते थे. फिल्म में दिखाया जाएगा कि 1963 में कॉन्टिनेंटल ऑयल कंपनी को तेल की खोज के लिए रियायत दी गई थी. इसके बाद कई वर्षों तक खुदाई का काम चला और फिर तेल की खोज हुई.

‘अर्जुन नागा’ में काल्पनिक किरदारों के जरिए यह दिखाया जाएगा कि तेल की खोज ने दुबई के बदलते सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य के बीच सत्ता के समीकरणों को किस तरह प्रभावित किया और लोगों की किस्मत कैसे बदल गई. फिल्म में उत्कर्ष शर्मा का किरदार बेहद गरीबी से उठकर दुबई के सबसे अमीर लोगों में शामिल होने तक का सफर तय करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement