यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने शादी कर ली है. उन्होंने अपनी लेडीलव श्रेया डोभाल संग सात फेरे लिए हैं.
Photo: Instagram @kalam_inkk
कलम ने श्रेया संग शादी की खूबसूरत फोटोज इंस्टा पर शेयर की हैं. दुल्हन लाल लहंगे में सजी धजी दिखी. वही कलम ने आइवरी शेरवानी पहनी.
Photo: Instagram @kalam_inkk
दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को फैंस बधाई दे रहे हैं. सात फेरे लेते वक्त दोनों खिलखिलाते हुए दिखे. वरमाला के बाद श्रेया ने पति के पैर छुए.
Photo: Instagram @kalam_inkk
वहीं कलम ने प्यार से दुल्हन के माथे पर kiss किया. चारों तरफ बस खुशियों की बहार दिखी. इंटरनेट पर कलम की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
Photo: Instagram @kalam_inkk
कलम पेशे से रैपर और हिप-हॉप कलाकार हैं. उनका असली नाम अतुल डोभाल है. एल्बम कोल्ड वर्ल्ड से उन्हें पहचान मिली. उनके इंस्टा पर 451k फॉलोअर्स हैं.
Photo: Instagram @kalam_inkk
कलम ने वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ब्योली. (उत्तराखंड में दुल्हन को ब्योली कहा जाता है) मेरी राज राजेश्वरी, मेरे नागराज, मेरे नरसिंघ, देवी देवताओं के आशीर्वाद से, आप सभी मिलिए मेरी ब्योली से.
Photo: Instagram @kalam_inkk
फैंस ने कलम को शादी की मुबारकबाद दी है. उनकी और श्रेया की जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बताया है. लेकिन अनुराग डोभाल के फैंस नाराज दिखे. इस ग्रैंड शादी से अनुराग और उनकी पत्नी रितिका गायब थे.
Photo: Instagram @kalam_inkk
एक तरफ अनुराग डिप्रेशन, दर्द से जूझ रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों सुसाइड की कोशिश की थी. रोड एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोट आई थी. लेकिन परिवार उनसे मिलने अस्पताल तक नहीं आया था. ना ही अनुराग के बच्चे से परिवार का कोई सदस्य मिलने आया.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
अनुराग के पेरेंट्स ने बड़े बेटे-बहू को संपत्ति और खानदान से बाहर किया. सारे रिश्ते तोड़े. कलम ने भी अनुराग पर भड़ास निकाली थी. अनुराग अभी भी रिकवर नहीं हो पाए हैं.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
यूजर्स का कहना है ये कैसी फैमिली है. बड़ा बेटा मरने की कोशिश कर रहा है. परिवार ने सुध नहीं ली. उससे नाता तोड़ रहे हैं. छोटा बेटा शादी कर रहा है. पेरेंट्स उसे दुआ दे रहे हैं.
Photo: Instagram @anurag_dobhal
यूजर्स ने पूछा- क्या दुनिया में सच्चे रिश्ते हैं भी? शख्स ने लिखा- कैसे एक बेटा पल भर में अजनबी हो सकता है. खुद के बच्चे का ऐसे तिरस्कार कौन करता है? कलम की शादी पर फिलहाल अनुराग ने रिएक्ट नहीं किया है.
Photo: Instagram @anurag_dobhal