scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

'उसका बच्चा मेरा सबसे गंदा पाप', पत्नी ने दिया धोखा, यूट्यूबर ने लीक की प्राइवेट चैट-रोमांटिक फोटो

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 1/14

यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी में फिर खलबली मची हुई है. पहले पेरेंट्स और भाई ने अनुराग संग रिश्ता तोड़ा. अपनों से मिले दर्द की वजह से उन्होंने सुसाइड की कोशिश की थी. 
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 2/14

इस बीच पत्नी रितिका चौहान ने अनुराग का साथ दिया. कपल के घर किलकारी गूंजी. फैंस को लगा शायद अब अनुराग की जिंदगी में सब ठीक हो गया है. लेकिन एक और तूफान आना अभी बाकी था.

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 3/14

यूट्यूबर ने अपने चैनल पर म्यूजिक वीडियो 'अनाथ' शेयर किया है. जो गाना नहीं, बल्कि एक खुलासा है. अनुराग ने इसमें अपने पेरेंट्स, भाई, मुंहबोली बहन भव्या और पत्नी का सच रिवील किया है.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

Advertisement
यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 4/14

उन्होंने बताया कैसे उनका परिवार उनके खिलाफ साजिश रच रहा था. उन्हें बर्बाद करने की चाल चल रहा था. उन्होंने नहीं सोचा था अपने ही कांटे बनेंगे.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 5/14

अनुराग ने बताया कि पत्नी रितिका ने भी उन्हें धोखा दिया. शादी के बाद रितिका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. उन्होंने पत्नी के ऑडियो और चैट लीक किए हैं.
 

Photo: Instagram @ritika_dobhal_

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 6/14

यूट्यूबर ने बताया कि रितिका का किसी अभिषेक सैनी संग अफेयर चल रहा था. उन्होंने अभिषेक संग रितिका की रोमांटिक क्लिप्स और तस्वीरें रिलीज की हैं.
 

Photo: Instagram @ritika_dobhal_

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 7/14

गाने में रितिका का ऑडियो है जिसमें वो कहती हैं- वो मेरे लिए मर चुका है. मैं सच बता रही हूं. मेरे पास बच्चा है इसका, बस यही मेरा सबसे गंदा पाप है.
 

Photo: Instagram @ritika_dobhal_

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 8/14

दूसरे एक ऑडियो में रितिका अभिषेक संग अपने प्यार का इजहार कर रही हैं. वो कहती हैं- मैं अनुराग को बता दूंगी मैं अभिषेक से सबसे ज्यादा प्यार करती हूं.
 

Photo: Instagram @ritika_dobhal_

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 9/14

एक वीडियो है जिसमें अनुराग, पत्नी के अफेयर की पोल खोलते हैं. रितिका संग उनकी बहसबाजी हो रही है. रितिका ने सफाई में कहा कि शादी, सगाई के बाद उनकी किसी लड़के से बात नहीं हुई है.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

Advertisement
यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 10/14

एक क्लिप में अनुराग सुबह से 4-4.30 बजे पत्नी के बॉयफ्रेंड संग बैठे हैं. अभिषेक को देखकर लगता है उनके साथ मारपीट हुई है. वो डरे हुए हैं. अनुराग ने अभिषेक संग बैठकर रितिका को फोन मिलाया.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 11/14

अभिषेक ने बताया कि रितिका शादी के बाद उनसे मिलने आई थीं. प्रेग्नेंसी में वो अभिषेक के फ्लैट पर अपने भाई और अनुराग के बॉडीगार्ड के साथ रहने आती थी. 
 

Photo: Instagram @ritika_dobhal_

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 12/14

ये भी सामने आया कि रितिका की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी अनुराग से अलग हो जाए. रितिका अनुराग के बच्चे को दुनिया में नहीं लाना चाहती थी. वो अबॉर्शन कराना चाहती थी.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 13/14

ऑडियो में एक शख्स ने कहा- रितिका ने कहा था, जो मेरे पेट में बच्चा है मैं इसको भी मार दूंगी, अबॉर्शन करा दूंगी. अनुराग ने बताया कि बच्चे की खातिर उन्होंने सब कुछ भुलाने की कोशिश की. लेकिन सबने उनका इस्तेमाल किया.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

यूट्यूबर अनुराग डोभाल
  • 14/14

अनुराग के इन खुलासों पर अभी तक रितिका का कोई रिएक्शन नहीं आया है.

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

Advertisement
Advertisement