एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. फैंस के बीच राखी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. पिछले 20 सालों से राखी किसी न किसी वजह से हेडलाइन्स में बनी रहती हैं. अब राखी ने अपनी जिंदगी के एक ऐसे पहलू पर बात की है, जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं.
राखी का बचपन काफी गरीबी में गुजरा है. फेमस होने से पहले उन्होंने काफी गरीबी देखी. राखी के पिता एक पुलिस कांस्टेबल थे. फिर बाद में वो इंस्पेक्टर बने.
राखी ने अब खुलासा किया है कि उनके पिता को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पकड़ने की जिम्मेदारी मिली थी. लेकिन उनके पिता दाऊद को पड़कने में कामयाब नहीं हो पाए थे, क्योंकि दाऊद को पकड़ना आसान काम नहीं है.
शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में राखी सावंत बोलीं- सलमान (खान) भाई को पता है कि मैं कैसी किचड़ में से आई हूं. मैं किचड़ में खिला हुआ फूल हूं.
'सलमान भाई मेरी स्टोरी जानते हैं, क्योंकि मेरे पापा पहले कांस्टेबल थे. मेरे जन्म के बाद मेरे पापा को दो स्टार मिले. मैं अपने पापा के लिए लकी चार्म थी, क्योंकि मेरे जन्म के बाद ही वो पुलिस इंस्पेक्टर बने थे.'
'मेरे पापा हमेशा सलमान खान की सिक्योरिटी में से रहे थे. मेरे पापा को बहुत बड़ी-बड़ी पद भी मिली, जैसे दाऊद इब्राहिम का केस मेरे पापा को ही मिला था. लेकिन मेरे पिता दाऊद को कभी पकड़ ही नहीं पाए, दाऊद को मेरे पिता क्या.. कोई भी नहीं पकड़ पाता, क्योंकि दाऊद जहां है, वो किसी को भी खबर नहीं है, सिर्फ मुझे खबर है.'
'ये सुनकर शार्दुल पंडित हैरान रह जाते हैं. वो राखी से पूछते हैं- क्या तुम्हें सच में खबर है कि दाऊद इब्राहिम कहां है? इसपर राखी हामी भरती हैं. लेकिन ये बोलकर वो घबरा जाती हैं और हाथ जोड़ते हुए कहती हैं- मुझे मत पकड़ना प्लीज. '
राखी ने आगे ये भी बताया कि वो अब दुबई में रहती हैं. वहां उनके सबसे ज्यादा पाकिस्तानी दोस्त हैं. राखी बोलीं- पूरा पाकिस्तान मुझे सपोर्ट करता है, मैं झूठ नहीं बोलूंगी. वो मुझे प्यार करते हैं.
'मैं दुबई में रहकर टिकटॉक पर जॉब करती हूं. टिकटॉक पर मुझे एक दिन में लाखों के गिफ्ट मिलते हैं. पाकिस्तान वाले इंडिया तो आ नहीं सकते मुझे गिफ्ट देने. लेकिन दुबई में मुझे पाकिस्तान वाले सपोर्ट करते हैं.'
'दुबई में मुझे शेल्टर पाकिस्तानियों ने दिया है. वहां मेरे कई पाकिस्तानी भाई जैसे हैं. मेरे पड़ोसी, मेरा ड्राइवर, मेरा कुक सभी पाकिस्तानी हैं.'
'पाकिस्तानी दुबई में करोड़ों रुपये मुझे टिकटॉप पर भेजते हैं. आधा पैसा टिकटॉक ले लेता है और आधा मुझे मिल जाता है. मुझे महीने के 30-50 लाख मिल जाते हैं. मैंने 3-4 विला ले लिए हैं.'
राखी आगे बोलीं- मैं वहां गोल्ड पहनती हूं. मैं दुबई की शेखा हूं, लेकिन इंडिया में मेरे पास उतना नहीं है.' राखी सावंत के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अब राखी कितना सच बोल रही हैं ये तो वही जानती हैं.
(Photos: Social Media)