scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

'तलाकशुदा-विधवा औरतें पब्लिक प्रॉपर्टी', यूट्यूबर के बयान पर बवाल, उर्फी बोलीं- ऐसे मर्दों को बोलने कौन देता है?

dnan sheikh trolled calling women public property
  • 1/13

यूट्यूबर, एक्टर और इंफ्लुएंसर अदनान शेख अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसपर बवाल मच गया है. अदनान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 

dnan sheikh trolled calling women public property
  • 2/13

अब एक पॉडकास्ट में तलाकशुदा और विधवा औरतों को पब्लिक प्रॉपर्टी कहने पर उर्फी जावेद ने भी अदनान की क्लास लगाई है. 

adnan sheikh trolled calling  women public property
  • 3/13

उर्फी ने अदनान का कंट्रोवर्शियल वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने अदनान पर भड़कते हुए लिखा- इन जैसे मर्दों को आखिर बोलने की भी इजाजत क्यों दी जाती है?

Advertisement
dnan sheikh trolled calling women public property
  • 4/13

अदनान के बयान पर सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है. लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. अब अदनान ने ऐसा क्या कहा? आइए जानते हैं. 

dnan sheikh trolled calling women public property
  • 5/13

दरअसल, अदनान शेख हाल ही में एक पॉडकास्ट Aa Dil Ki Baat Karein में गेस्ट बनकर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने उन लोगों के बारे में बात की जो, तलाकशुदा या विधवा महिलाओं की दोबारा शादी करने पर विरोध करते हैं. 

adnan sheikh trolled calling women public property
  • 6/13

दूसरी शादी को सपोर्ट करते हुए उन्होंने कुछ ऐसी चीजें कह डालीं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. अदनान ने यह सुझाव दिया कि जो तलाकशुदा या विधवा महिलाएं दोबारा शादी न करने का फैसला करती हैं, वो पब्लिक प्रॉपर्टी बन सकती हैं. 

dnan sheikh trolled calling women public property
  • 7/13

अदनान ने सवाल किया कि क्या समाज को यह मंजूर होगा? उन्होंने लोगों से यह तक कह दिया कि वो कल्पना करें कि अगर उनकी खुद की मां या बहन उस स्थिति में होती तो उन्हें कैसा लगता?
 

adnan sheikh trolled calling women public property
  • 8/13

अदनान बोले- जैसे कि विधवा हो या तलाकशुदा, दो ही चीजें होती हैं, या तो वो शादी करके इज्जतदार जिंदगी जिए और उसके साथ एक नाम जुड़ जाए, या फिर वो पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए, क्या बेहतर है?
 

adnan sheikh trolled calling women public property
  • 9/13

अदनान ने कहा- मैं समाज से पूछना चाहता हूं. हमने जो कैलकुलेट किया, जो 25-30% महिलाएं शादी से बच जाती हैं, तो अगर कोई उनसे शादी करे, तो उससे तुमको क्या दिक्कत है? 
 

Advertisement
adnan sheikh trolled calling women public property
  • 10/13

'अगर वो महिलाएं पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाएं और उन्हें बहुत लोग यूज करें, तो क्या तुमको यह चीज चलेगी?'

adnan sheikh trolled calling women public property
  • 11/13

अदनान ने भले ही दोबारा शादी करने की सोच को सपोर्ट किया है, लेकिन विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को पब्लिक प्रॉपर्टी कहने पर लोग उनकी सोच को घटिया बता रहे हैं. 
 

dnan sheikh trolled calling women public property
  • 12/13

लोगों का कहना है कि बिना शादी के भी सिंगल महिलाएं इज्जत के साथ रह सकती हैं और सुरक्षित रहकर खुशहाल जिंदगी गुजार सकती है. अदनान को लोग अनपढ़, छोटी सोच वाले इंसान का टैग दे रहे हैं. 

dnan sheikh trolled calling women public property
  • 13/13

(Photo: Instagram @adnaan_07dz, @urf7i)

Advertisement
Advertisement