scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

Ullu ऐप पर इरॉटिक शोज कर इन हीरोइनों को मिला फेम, प्लेटफॉर्म पर लगा बैन, कहां हुईं गायब?

Ullu ऐप की हीरोइनें
  • 1/9

एक वक्त था जब उल्लू ऐप के बोल्ड-इरॉटिक शोज और इसके एक्टर्स की चर्चा हुआ करती थी. बोल्डनेस दिखाकर कई हसीनाओं का करियर बना. उन्हें फेम और शोहरत मिली. उन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी काम पाने का मौका मिला. 
 

Photo: Instagram @itssnehapaul
 

Ullu ऐप की हीरोइनें
  • 2/9

लेकिन जबसे इस प्लेटफॉर्म पर बैन लगा है, ये हीरोइनें काम तलाश रही हैं. स्क्रीन पर बोल्डनेस परोसकर लाइमलाइट में आईं ये हीरोइनें आज कहां गायब हैं, कैसे इंडस्ट्री में सर्वाइव कर रही हैं, चलिए जानते हैं.


Photo: Instagram @jinnie_jaazz
 

Ullu ऐप की हीरोइनें
  • 3/9

स्नेहा पॉल ने शो चरमसुख और लाल लिहाफ में काम कर फेम पाया. एक्ट्रेस होने के साथ वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं. बांग्ला ब्यूटी स्नेहा फिल्म द सिग्नेचर में दिखीं. भले ही उल्लू ऐप बंद हो गया लेकिन स्नेहा का करियर रुका नहीं है. वो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के शोज में दिखती हैं. उनका पिछला प्रोजेक्ट 'भाग दुल्हन भाग' पिछले साल जून में स्ट्रीम हुआ था.
 

Photo: Instagram @itssnehapaul
 

Advertisement
Ullu ऐप की हीरोइनें
  • 4/9

जिनी जैज ने सीरीज चरमसुख में काम कर शोहरत कमाई. वो बोल्डनेस के लिए फेसम हैं. उल्लू ऐप की वेब सीरीज 'चरमसुख' से वो फेमस हुईं. अपनी टोन्ड फिगर और ग्लैमरस फोटोशूट्स की वजह से भी वो लाइमलाइट में रहती हैं. उनकी बिकिनी फोटोज वायरल रहती हैं. उनका इंस्टा अकाउंट बोल्डनेस से भरा हुआ है. वो सोशल मीडिया रील्स पर दिखती हैं. इन दिनों वो किसी शो में नजर नहीं आ रही हैं.
 

Photo: Instagram @jinnie_jaazz
 

Ullu ऐप की हीरोइनें
  • 5/9

प्रिया गामरे की गिनती बोल्ड हीरोइनों में की जाती है. उन्होंने शो पलंग तोड़, हवस की आग मटकी और चरमसुख में काम किया है. मराठी फिल्मों से एक्टिंग में पैर जमाए. सबकी चहेती बनीं. उल्लू ऐप के लिए कई एडल्ट शोज भी किए. फिल्मों से ज्यादा ओटीटी स्पेस ने उन्हें लाइमलाइट दिलाई. उन्होंने कई शॉर्ट मूवीज में काम किया है. इंस्टा पर उनके 1.5M फॉलोअर्स हैं. स्क्रीन पर कम वो इंस्टा पर बोल्डनेस परोसते हुए ज्यादा दिखती हैं.
 

Photo: Instagram @gamreepriya

Ullu ऐप की हीरोइनें
  • 6/9

सोफिया शेख ने सीरीज कैप्सूल, वर्जिन फ्रेंड में काम कर वाहवाही लूटी थी. उन्हें फैंस का अटेंशन मिला. सोफिया ने इरॉटिक शोज किए, जिनमें चरमसुख, खुद खुशी जैसे शो शामिल हैं.
 

Photo: Social Media
 

Ullu ऐप की हीरोइनें
  • 7/9

सरिका सालुंखे ने अपना करियर मराठी थियेटर्स और टीवी शोज से शुरू किया था. लेकिन उल्लू के शोज कर वो मशहूर हुईं. वो नंबरी, काला खट्टा, बड़े अच्छे लगते हैं के अलावा रियलिटी शो हाउस अरेस्ट में दिखीं. 
 

Photo: Instagram @sarikasalunkhe_official
 

Ullu ऐप की हीरोइनें
  • 8/9

कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टा पर एक पोस्ट लिखकर कहा था कि वो लाइफ में कम काम कर लेंगी, कम पैसा कमा लेंगी, लेकिन बदतमीजी नहीं सहेंगी. वो किसी के पास काम मांगने नहीं जाएंगी. सरिका इंस्टा रील्स या इवेंट में ज्यादा नजर आती हैं
 

Photo: Instagram @sarikasalunkhe_official
 

Ullu ऐप की हीरोइनें
  • 9/9

राजसी वर्मा ने शो चरमसुख, सौतेला प्यार, पलंग तोड़ और तंत्र जैसे शोज किए हैं. राजसी बोल्डनेस के लिए फेमस हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी रोजी-रोटी के लिए काम करती हैं. उन्हें अपने प्रोफेशन पर कोई शर्मिंदगी नहीं है. स्क्रीन से ज्यादा वो भी रील्स में नजर आती हैं.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement