एक्टर से पॉलिटिशियन बने साउथ सुपरस्टार थलपति विजय विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने को तैयार हैं. उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. ऐसे में उनके घर में जश्न भी शुरू हो चुका है.
(Photo: Social Media)
चुनावी नतीजों के बीच चेन्नई में विजय के घर के बाहर सिक्योरिटी हाई कर दी गई है. बता दें कि विजय एक आलीशान घर में रहते हैं.
(Photo: Social Media)
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Security increased outside the residence of TVK chief and actor Vijay, in Chennai.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Official EC trends show TVK leading on 68 of the total 234 seats in the state; counting is still underway. pic.twitter.com/LQXfCO1f8S
हाउसिविटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई में स्थित विजय के घर की कीमत करीब 70 से 80 करोड़ रुपये के बीच है. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.
(Photo: Social Media)
विजय का घर पॉश एरिया में बना है. जिस एरिया में विजय का घर है, वो इलाका आलीशान घरों के लिए मशहूर है. यहां का व्यू भी काफी सुंदर माना जाता है.
(Photo: Social Media)
समुद्र के किनारे होने की वजह से एक्टर के घर के चारों तरफ खूबसूरत नजारा दिखता है. इस जगह की खूबसूरती की वजह से यहां की प्रॉपर्टी की कीमत भी ज्यादा होती है.
(Photo: Social Media)
विजय का घर बाहर से दिखने में किसी महल से कम नहीं लगता. प्राइवेसी बनाए रखने के लिए घर के बाहर एक बहुत बड़ा गेट लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, विजय के घर में आलीशान जिम, खूबसूरत गार्डन और एक स्विमिंग पूल भी है.
(Photo: Social Media)
हालांकि, सोशल मीडिया पर विजय के घर की ज्यादा तस्वीरें मौजूद नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हैं, जिन्हें देखकर पता चलता है कि एक्टर के घर में बड़ी-बड़ी खिड़किया हैं, जिससे घर के अंदर नेचुरल रोशनी आती है.
(Photo: Social Media)
घर में वेंटिलेशन का खास ध्यान रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के घर का लिविंग एरिया पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो विजय की शख्सियत को दर्शाता है.
(Photo: Social Media)
लिविंग एरिया में आर्मचेयर, सोफा सेट लगा है. लकड़ी की शानदार पैनलिंग की गई है. हैंडमैड आर्टवर्क से लिविंग रूम को सजाया गया है. बताया जाता है कि विजय के लैविश घर में हर एक लग्जरी मौजूद है.
(Photo: Social Media)