scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

शोबिज में डेब्यू करेंगी क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन, इतनी हैं ग्लैमरस, 'धुरंधर' सितारों पर पड़ेंगी भारी!

 shubman gill sister shahneel gill
  • 1/9

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को तो आपने फील्ड पर कई बार धमाल मचाते हुए देखा है. लेकिन इस बार शुभमन की प्यारी बहन शहनील गिल चर्चा में बनी हुई हैं. 

 

( Photo: Instagram @shahneelgill)

 shubman gill sister shahneel gill
  • 2/9

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि शुभमन गिल की बहन शहनील एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि शहनील करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में दिखाई देंगी. 

 

( Photo: Instagram @shahneelgill)

 shubman gill sister shahneel gill
  • 3/9

पहले सीजन की सक्सेस के बाद धोखेबाजी और माइंड गेम्स से भरपूर द ट्रेटर्स फिर से दस्तक देने जा रहा है. बताया जा रहा है कि टीवी की दुनिया के कई धुरंधर सितारों समेत शहनील गिल भी कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल हो रही हैं. 

 

( Photo: Instagram @shahneelgill)

Advertisement
 shubman gill sister shahneel gill
  • 4/9

हालांकि, शो में शहनील गिल की एंट्री अभी कंफर्म नहीं हुई है. लेकिन उनका नाम सामने आते ही फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं, क्योंकि शुभमन गिल को मैदान पर छक्के-चौंके लगाते हुए तो सभी ने देखा है. फैंस अब उनकी बहन को माइंड गेम्स खेलता देखने के लिए एक्साइटेड हैं. 
 

( Photo: Instagram @shahneelgill)

 shubman gill sister shahneel gill
  • 5/9

शहनील गिल की बात करें तो सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं. शहनील अक्सर शुभमन संग तस्वीरें शेयर करती हैं. दोनों का खूबसूरत बॉन्ड फोटोज में साफ नजर आता है. 

 

( Photo: Instagram @shahneelgill)

 shubman gill sister shahneel gill
  • 6/9

शहनील काफी ग्लैमरस और बोल्ड भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें मौजूद हैं, जिनसे नजरें हटाना भी मुश्किल लगता है. 

 

( Photo: Instagram @shahneelgill)

 shubman gill sister shahneel gill
  • 7/9

शहनील की प्रोफाइल देख पता चलता है कि वो घूमने- फिरने की काफी शौकीन हैं. शहनील अक्सर दोस्तों संग खूबसूरत लोकेशन से तस्वीरें शेयर करके फैंस को ट्रीट देती हैं. 

( Photo: Instagram @shahneelgill)

 shubman gill sister shahneel gill
  • 8/9

शहनील 2024 में IPL मैच के दौरान काफी चर्चा में रही थीं. वो हमेशा अपने भाई को सपोर्ट करती नजर आती हैं. मगर उनकी खूबसूरती और सिजलिंग लुक्स पर फैंस हमेशा दिल हार बैठते हैं. 
 

( Photo: Instagram @shahneelgill)

 shubman gill sister shahneel gill
  • 9/9

द ट्रेटर्स की बात करें तो शहनील गिल के अलावा शो को लेकर मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी का नाम भी चर्चा में हैं. देखना दिलचस्प होगा कि अगर शहनील शो में शामिल होती हैं, तो टीवी के धुरंधरों के बीच कैसे अपनी छाप छोड़ पाती हैं. 

 

( Photo: Instagram @shahneelgill)

Advertisement
Advertisement
Advertisement