scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

थियेटर में फ्लॉप हुई सारा अर्जुन की फिल्म यूफोरिया, IMDb पर मिली 8.1 रेटिंग, OTT पर मचा रही धमाल

Euphoria Sara Arjun
  • 1/8

फिल्म धुरंधर से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली सारा अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'यूफोरिया' (Euphoria) को लेकर सुर्खियां बंटोर रही है. थिएटर के बाद अब इस फिल्म ने OTT पर दस्तक दे दी है.  (Photo: X/@jiostudios)

Euphoria Sara Arjun
  • 2/8

'यूफोरिया' एक सोशल थ्रिलर फिल्म है. जिसमें सारा अर्जुन ने एक ऐसी लड़की का रोल प्ले किया है, जो मुश्किल हालात में फंस जाती है. फिल्म समाज के कई गंभीर मुद्दों को उजाकर करने की कोशिश करती है.  (Photo: YT/Gunaa Teamworks)
 

Euphoria Sara Arjun
  • 3/8

सारा अर्जुन की 'यूफोरिया' धुरंदर द रिवेंज से एक महीने पहले यानी 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये सफल नहीं हो पाई. अब फिल्म ओटीटी प्लेफॉर्म पर अच्छा परफॉर्म कर रही है.   (Photo: YT/Gunaa Teamworks)
 

Advertisement
Euphoria Sara Arjun
  • 4/8

हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म की कमाई चाहे कितनी ही कम हो लेकिन इसकी कहानी और सबजेक्ट को काफी सराहना मिली है. अब OTT रिलीज के जरिए इसे एक मौका मिल रहा है.   (Photo: YT/Gunaa Teamworks)
 

Euphoria Sara Arjun
  • 5/8

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ETV Win पर स्ट्रीम हो रही है और यहां पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. जो मेकर्स के लिए अच्छी बात है. (Photo: YT/Gunaa Teamworks)
 

Euphoria Sara Arjun
  • 6/8

फिल्म में सारा अर्जुन के साथ सलमान खान की फिल्म तेरे नाम की लीड एक्ट्रेस भूमिका चावला भी नजर आई है.   (Photo: YT/Gunaa Teamworks)
 

Euphoria Sara Arjun
  • 7/8

फिल्म के डायरेक्टर गुना शेखर ने इस फिल्म लेकर खुलासा किया था फिल्म के कंटेंट की वजह से इसे ओटीटी पर कोई खरीद नहीं रहा था. फिल्म की कहानी विंध्या वेमुलपल्ली (भूमिका) पर आधारित है. जो एक कॉलेज की प्रिंसपल है और वो हाईकोर्ट में जाकर खुद के खिलाफ केस दायर करती है. अब क्यों करती है, इसके लिए आपको फिल्म देखना होगा.   (Photo: YT/Gunaa Teamworks)

Euphoria Sara Arjun
  • 8/8

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें सारा अर्जुन केअलावा विग्नेश गाविरेड्डी,गौतम वासुदेव मेनन, पृथ्वीराज अड्डला, लिखिता यलमंचली जैसे एक्टर्स शामिल है. फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है.  (Photo: YT/Gunaa Teamworks)

Advertisement
Advertisement