scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'अकेले रोई', शादी के 15 साल बाद हो रहा एक्ट्रेस का तलाक, छलका दर्द

सेलिना जेटली
  • 1/9

एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पर्सनल स्ट्रगल के बारे में एक बार फिर से खुलकर बात की है. इसमें कानूनी लड़ाई और तलाक की कार्यवाही भी शामिल है. उन्होंने हीलिंग और खुद को रिकवर करने पर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया.

All Photos: Instagram/@celinajaitlyofficial

सेलिना जेटली
  • 2/9

सेलिना फिलहाल एक कानूनी विवाद में फंसी हुई हैं. उन्होंने अपने ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन पति पीटर हाग के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की हुई है. एक्ट्रेस ने पति पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और मैनिपुलेशन का आरोप लगाया है.

सेलिना जेटली
  • 3/9

इस सबके अलावा, परिवार की तरफ से भी उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. उनके भाई, मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत जेटली, 6 सितंबर 2024 से UAE में हिरासत में हैं और बताया जा रहा है कि उन्होंने सेलिना से संपर्क करने और कानूनी मदद लेने से इनकार कर दिया है.
 

Advertisement
सेलिना जेटली
  • 4/9

इन सारी चुनौतियों के बीच, सेलिना जेटली ने 4 अप्रैल को सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक बहुत ही पर्सनल और इमोशनल मैसेज लिखा, जो वायरल हो गया है.

सेलिना जेटली
  • 5/9

उन्होंने अपनी सबको दिखने वाली मुस्कान के पीछे छिपे स्ट्रगल का जिक्र करते हुए लिखा, 'अगर आप मुझे खुशी से जीते हुए, अपना पसंदीदा खाना खाते हुए, खूबसूरत ड्रेस में मुस्कुराते हुए देखते हो… तो बस मुझे वैसा ही रहने दो. आपने वो रातें नहीं देखीं जब मैं अकेले रोई थी. वो दिन नहीं देखे जब मैं पूरी तरह खाली महसूस कर रही थी. आप नहीं जानते कि मैंने खुद को कितनी बार छोड़ देने का मन बना लिया था.'
 

सेलिना जेटली
  • 6/9

एक्ट्रेस के पोस्ट में चुपचाप लड़ी जा रही लड़ाइयों का जिक्र है. उन्होंने जोर दिया कि जो खुशी आज उनके चेहरे पर नजर आ रही है, वो उनकी सहनशक्ति और खुद पर भरोसे की वजह से आई है.
 

सेलिना जेटली
  • 7/9

सेलिना ने आगे लिखा कि जो शांति उन्हें अब महसूस हो रही है, उसे उन्होंने समय के साथ कमाया है. मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों को मैसेज देते हुए उन्होंने कहा कि बाहर की दुनिया से वैलिडेशन की बजाय खुद के अंदर वापस लौटें.
 

सेलिना जेटली
  • 8/9

एक्ट्रेस ने लिखा, 'दुनिया के पीछे मत भागो, अपने पास वापस आओ. और एक बार जब आप वापस आ जाओ, तो हीलिंग चुनो. ग्रोथ चुनो. खुद को और मजबूत, शांत, ज्यादा उपस्थित और ज्यादा आत्मविश्वासी बनाना चुनो… एक दिन में एक कदम आगे बढ़ते हुए.'
 

सेलिना जेटली
  • 9/9

उन्होंने हीलिंग की इमोशनल प्रक्रिया पर भी बात की और कहा, 'रोना कमजोरी नहीं है… यह रिलीज है. और एक दिन… आंसू सूख जाएंगे.'

बता दें कि सेलिना जेटली पिछले दस साल से ज्यादा समय से फिल्मों से दूर हैं. उन्होंने 2010 में पति पीटर हाग से शादी की थी. दोनों के तीन बेटे हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनके पति ने उनकी सारी प्रॉपर्टी हड़प ली है और उन्हें शादी में प्रताड़ित किया गया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement