इंडस्ट्री के सितारों के बीच इन दिनों गणपति महोत्सव की धूम है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की फैमिली ने बप्पा के दर्शन किए.
Photo: Vinod Singh
सचिन की फैमिली ने बप्पा का इस साल भी धूमधाम से स्वागत किया. सचिन की बहू सानिया ने इंस्टा पर नई तस्वीरें पोस्ट की हैं.
Photo: Instagram @saaniyatendulkar
साड़ी में सानिया स्टनिंग लगीं. उन्होंने अपने घर में विराजे बप्पा की खूबसूरत झलक फैंस को दिखाई है. वो ननद सारा तेंदुलकर संग दिखीं.
Photo: Instagram @saaniyatendulkar
बप्पा के मंदिर के सामने खड़े होकर सानिया और सारा ने फोटो क्लिक कराई हैं. ननद-भाभी दोनों ट्रैडिशनल लुक में स्टनिंग लगीं.
Photo: Instagram @saaniyatendulkar
सानिया ने पिंक साड़ी कैरी की. वहीं सारा ने ग्रीन साड़ी में कहर बरपाया. दोनों ने हंसते हुए कैमरा के लिए पोज दिया.
Photo: Instagram @saaniyatendulkar
सारा और सानिया इसी लुक में अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में पहुंची थीं. ननद-भाभी का बॉन्ड उस इवेंट में भी नजर आया था.
Photo: Instagram @saaniyatendulkar
सानिया ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बप्पा को मोदक चढ़ाया जा रहा है. इन तस्वीरों में सचिन के खूबसूरत घर और मंदिर की झलक दिखी है.
Photo: Instagram @saaniyatendulkar
बप्पा के मंदिर को फूलों और प्लांट्स से सजाया गया है. मंदिर के सामने इंडोर प्लांट्स रखे हैं. जैस्मिन के फूलों को मंदिर में चढ़ाया है.
Photo: Instagram @saaniyatendulkar
एक फोटो में सानिया और अर्जुन गार्डन एरिया में पेट डॉग्स संग नजर आते हैं. दोनों अपने डॉग्स को पैंपर करते हुए दिखे.
Photo: Instagram @saaniyatendulkar
फैंस ने इन फोटो पर कमेंट करते हुए बप्पा के जयकारे लगाए हैं. किसी ने लिखा- खूबसूरत तस्वीरें. कुछ यूजर्स ने हार्ट इमोजी बनाई है.
Photo: Instagram @saaniyatendulkar