scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

45 की एक्ट्रेस मन्नतों से जुड़वा बच्चों की बनी मां, पोता-पोती के लिए 10 साल तड़पे दादा-दादी, पति हुआ भावुक

Sambhavna twins first Ganpati utsav
  • 1/9

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस, यूट्यूबर और बिग बॉस फेम संभावान सेठ की जिंदगी खुशियों से भर गई है. शादी के 10 साल बाद संभावना ने सरोगेसी से जून 2026 में दो जुड़वा बच्चों का वेलकम किया. 

Sambhavna twins first Ganpati utsav
  • 2/9

संभावना सरोगेसी की मदद से मां बनीं. सालों बाद सूनी गोद भरने पर एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं है. संभावना के सास-ससुर भी काफी ज्यादा खुश हैं. 

Sambhavna twins first Ganpati utsav
  • 3/9

संभावना और अविनाश ने जुड़वा बच्चों के जन्म के करीब 3 महीने बाद गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अपने बेटा-बेटी का चेहरा रिवील किया. जुड़वा बच्चों संग पहला गणपति उत्सव पूरे परिवार के लिए काफी स्पेशल रहा. 

Advertisement
Sambhavna twins first Ganpati utsav
  • 4/9

संभावना और अविनाश ने कहा कि पहले वो 6 महीने बाद बच्चों का चेहरा रिवील करने वाले थे. लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि बच्चों का चेहरा दिखाने के लिए गणेश चतुर्थी से ज्यादा शुभ दिन और कोई नहीं हो सकता. इसलिए उन्होंने गणेश चतुर्थी के दिन बच्चों का चेहरा रिवील किया. 
 

Sambhavna twins first Ganpati utsav
  • 5/9

संभावना और अविनाश ने अब पेरेंट्स बनने पर बात की. कपल ने बताया कि घर में बच्चे आने से उनकी जिंदगी बदल गई है. संभावना ने कहा कि वो मां बनने के लिए काफी रोई हैं. उनके सास-ससुर भी दादा-दादी बनने के लिए तड़प रहे थे. 

Sambhavna twins first Ganpati utsav
  • 6/9

टेली मसाला संग बातचीत में संभावना बोलीं- मैं पिछली बार गणेश चतुर्थी पर बहुत रोई थी. मम्मी (सास) भी बहुत रोई थीं. ससुर भी दादा बनने को तड़पते थे. 

Sambhavna twins first Ganpati utsav
  • 7/9

संभावना ने बताया कि जब पहली बार हॉस्पिटल से वो बच्चों को घर लेकर आई थीं तो बच्चों को पहली बार हाथ में लेकर उनके सास-ससुर सुन्न हो गए थे. उनका छोटा भांजा रोने लगा था. 
 

Sambhavna twins first Ganpati utsav
  • 8/9

अविनाश ने कहा- बच्चों ने हम सबको अच्छे के लिए बदल दिया है. संभावना बोलीं- अब हर किसी का फोकस सिर्फ बच्चों पर रहता है. 

Sambhavna twins first Ganpati utsav
  • 9/9

संभावना की बात करें तो वो शादी के 10 साल बाद मन्नतों से मां बनी हैं. उनके 7-8 IVF फेल हो गए थे. एक्ट्रेस ने कई मिसकैरेज भी झेले. लेकिन जून 2026 में वो सरोगेसी से मां बनीं. एक्ट्रेस की फैमिली अब कंप्लीट हो गई है. 

(Photos: Instagram @sambhavnasethofficial)

Advertisement
Advertisement
Advertisement