भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को लेकर फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर रहती है. पवन सिंह के गाने- फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है.
(Photo: Instagram @singhpawan999)
40 साल के पवन सिंह अब जल्द ही भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम नीलम गिरी संग स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे.
(Photo: Instagram @neelamgiri_)
पवन सिंह ने 28 साल की नीलम गिरी संग शूट से अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में पवन सिंह एक्ट्रेस की बांहों में दिखाई दे रहे हैं.
(Photo: Instagram @singhpawan999)
पवन सिंह और नीलम गिरी की सिजलिंग केमिस्ट्री देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं. दोनों एक दूजे की बांहों में खुशी से चहकते दिखे.
(Photo: Instagram @singhpawan999)
पवन सिंह और नीलम का स्वैग देखने लायक है. दोनों एक दूजे संग काफी खुश लग रहे हैं.
(Photo: Instagram @neelamgiri_)
12 साल छोटी नीलम गिरी संग रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा- गाने नहीं...फीलिंग्स ड्रॉप होने वाली हैं.
(Photo: Instagram @neelamgiri_)
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस भर-भरकर दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं. पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है. फैंस उनकी केमिस्ट्री को फायर कह रहे हैं.
(Photo: Instagram @neelamgiri_)
पवन सिंह का डैशिंग नया लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनके लुक को फैंस सुपर से भी ऊपर बता रहे हैं.
(Photo: Instagram @singhpawan999)
पवन सिंह की बात करें तो वो प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा कर रहे हैं. मगर पर्सनल लाइफ में उनकी जिंदगी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है. एक्टर का पत्नी ज्योति संग रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. दोनों अलग-अलग रह रहे हैं.
(Photo: Instagram @singhpawan999)