scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

मिस्टर फैजू ने खाला की बेटी से किया मदीना में निकाह? 7वें आसमान पर बेगम की खुशी, किया रिएक्ट

Faisu
  • 1/9

करोड़पति यूट्यूबर फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं. फैजू ने मक्का-मदीना में बेहद सादगी के साथ तान्या से निकाह कर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की. दोनों की शादी की खबर ने जहां फैंस को खुश कर दिया, वहीं कई लड़कियों के दिल भी टूट गए.

(Photos: Instagram @mr_faisu_07)

Faisu
  • 2/9

लेकिन कपल बेहद खुश है, हाल में इनकी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी भी हुई. जहां फैजू अपनी बेगम का हाथ थामे चलते दिखाई दिए. कपल के चेहरे पर प्यार और नूर दोनों साफ झलका. नई-नई शादी की एक्साइटमेंट भी उनसे छुपाए नहीं छुपी.
( Photos: Instagram @mr_faisu_07)

Faisu
  • 3/9

पूछे जाने पर कि उन्होंने निकाह मदीना में ही सुन्नत से निकाह करने का क्यों सोचा? फैजू ने एक लाइन में जवाब दिया- क्योंकि मैं सुन्नी हूं और मैं इसी तरीके से अपना निकाह पूरा करना चाहता था.

(Photos: Instagram @mr_faisu_07)

Advertisement
Faisu
  • 4/9

रिसेप्शन के दिन नई दुल्हन तान्या ने भी अपनी खुशी जाहिर की. अपने दिल की बात कहते हुए वो बोलीं कि अल्लाह का करोड़ों एहसान है. ये पहली बार है जब मिस्टर फैजू की बेगम ने अपनी शादी पर कुछ कहा हो.

(Photos: Instagram @mr_faisu_07)

Faisu
  • 5/9

कयास हैं कि फैजू ने अपने रिश्ते में ही शादी की है. तान्या उनकी खाला याना मौसी की बेटी हैं. हालांकि इस दावे में कितना सच है ये कहना मुश्किल है. 

(Photos: Instagram @mr_faisu_07)

Faisu
  • 6/9

मिस्टर फैजू ने अपनी जिंदगी के खास पल को बेहद निजी और सादगी भरा रखा. निकाह के दौरान परिवार के लोग मौजूद रहे और दोनों ने अल्लाह के सामने एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया. 

(Photos: Instagram @mr_faisu_07)

Faisu
  • 7/9

फैजू और तान्या की जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनकी केमिस्ट्री और सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे. किसी ने उन्हें बेस्ट जोड़ी बताया, तो किसी ने इस नए सफर के लिए ढेर सारी दुआएं दीं.

(Photos: Instagram @mr_faisu_07)

Faisu
  • 8/9

मिस्टर फैजू ने 10 अक्टूबर को मदीना में तान्या के साथ निकाह किया था. इस खास मौके पर परिवार की मौजूदगी में दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया. निकाह की खबर सामने आते ही फैजू के फैंस के बीच हलचल मच गई और हर कोई इस नई जोड़ी के बारे में जानने को बेताब हो गया.

(Photos: Instagram @mr_faisu_07)

Faisu
  • 9/9

19 अक्टूबर को हुए वेडिंग रिसेप्शन में भी उनके करीबी दोस्त से लेकर इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स इस जश्न का हिस्सा बने. कपल की लविंग तस्वीरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. फैंस दुआ देते नहीं थक रहे हैं.

(Photos: Instagram @mr_faisu_07)

Advertisement
Advertisement
Advertisement