scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

कभी झोपड़ी में रहीं मोनालिसा, हीरोइन बनकर जी लग्जरी लाइफ, फेम पाकर बदले तेवर?

मोनालिसा
  • 1/10

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने एक बार फिर इंटरनेट पर तबाही मचा दी है. उन्होंने केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग इंटरफेथ मैरिज की है. 6 महीने वो प्यार में रहे. इसके बाद कपल ने घर से भागकर केरल में एक-दूसरे को हमसफर बनाया.
 

Photo: Social Media

मोनालिसा
  • 2/10

पिछले साल ही प्रयागराज में मोनालिसा ने रुद्राक्ष की माला बेचकर लाइमलाइट लूटी थी. हर जगह उनकी चर्चा होने लगी थी. करीबन 1 साल में मोनालिसा की जिंदगी में बहुत कुछ बदला है. उनकी लाइफस्टाइल से लेकर लुक्स तक में बड़ा चेंज आया है.
 

मोनालिसा
  • 3/10

मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन की रहने वाली हैं. वो बंजारा समाज से आती हैं. मालाएं बेचकर वो गुजर बसर करती थीं. गरीब परिवार से आने वाली मोनालिसा और उनका परिवार झोपड़ी में रहता था. लेकिन जल्द ही मोनालिसा के दिन फिरने वाले थे. 
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

Advertisement
मोनालिसा
  • 4/10

फेमस होने के बाद उन्हें फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने साइन किया. फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए मोनालिसा को साइन किया गया. हीरोइन बनने के लिए मोनालिसा को ट्रेनिंग दी गई. उनकी भाषा को ठीक किया गया. उन्हें हिंदी पढ़नी और लिखनी भी सिखाई गई.
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

मोनालिसा
  • 5/10

मोनालिसा का लुक बदला गया है. उन्हें ग्रूम किया गया. जबरदस्त ट्रॉसफॉर्मेशन के बाद मोनालिसा को पहचानना सबके लिए मुश्किल हो गया था. मोनालिसा ऐड शूट और मॉडलिंग करने लगीं. इवेंट्स में भी बतौर गेस्ट उन्हें बुलाया जाने लगा. अब वो स्टार बन चुकी थीं.
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

मोनालिसा
  • 6/10

हिंदी के अलावा मोनालिसा की साउथ इंडस्ट्री में भी एंट्री हुई. वो कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं. इंस्टा पर उनके रील जमकर वायरल हुए. मोनालिसा को महंगे कपड़ों और गाड़ियों में घूमते भी देखा गया.
 

Photo: Social Media

मोनालिसा
  • 7/10

उनकी लाइफ में सब सेट चल रहा था, तभी मोनालिसा ने इंटरफेथ मैरिज कर ली. इस रिश्ते को यूजर्स लव जिहाद बोल रहे हैं. किसी ने कहा- कैसे 6 महीने के प्यार के लिए मोनालिसा ने पेरेंट्स को धोखा दे दिया. उनसे बगावत कर डाली.
 

Photo: Social Media

मोनालिसा
  • 8/10

मोनालिसा की सादगी और भोलापन देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा कि वो इतने बगावती तेवर भी दिखा सकती हैं. फैंस उन्हें हैप्पी मैरिड लाइफ की ब्लेसिंग्स दे रहे हैं. लेकिन इस शादी पर काफी सवाल भी उठ रहे हैं.
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

मोनालिसा
  • 9/10

ये भी माना जा रहा है कि मोनालिसा ने शादी कर अपने फिल्मी करियर को बर्बाद कर दिया है. किसी ने कहा कि फेम पाकर मोनालिसा के तेवर ही बदल गए हैं. वो केरल में सेटल होने का प्लान बना रही हैं. जिसे देखते हुए उनके एक्टिंग छोड़ने के भी कयास लगने लगे हैं.
 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 

Advertisement
मोनालिसा
  • 10/10

डायरेक्टर सनोज मिश्रा बार-बार इस रिश्ते पर सवाल उठाते हुए इसे लव जिहाद बता रहे हैं. अब शादी के बाद मोनालिसा की जिंदगी कितनी बदलती है ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन शादी का ये फैसला उनके एक्टिंग करियर पर भारी पड़ता दिख रहा है. मोनालिसा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि उनकी एक फिल्म की शूटिंग बची है, जिसे वो जल्द पूरा करेंगी.
 

Photo: Social Media

Advertisement
Advertisement