प्रयागराज महाकुंभ से सेंसेशन बनीं मोनालिसा ने बुधवार को शादी कर सबको चौंकाया. उन्होंने बॉयफ्रेंड फरमान खान को जीवनसाथी बनाया. कपल ने शादी के लिए केरल को चुना. वहां पहले सिविल मैरिज की. फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई.
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
मोनालिसा की शादी के बाद उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं. कपल ने बताया कि उनके रिश्ते को 6 महीने हो चुके हैं. भले ही उनका प्यार 6 महीनों का हो, लेकिन ये 60 साल के बराबर है.
Photo: Social Media
मोनालिसा को लोग पहले से जानते हैं. लेकिन जबसे वो फरमान की दुल्हन बनी हैं, वो भी ट्रेंड होने लगे हैं. लोग उनके बारे में गूगल कर रहे हैं. तो चलिए आपको बताते हैं फरमान के बारे में...
Photo: Social Media
केरल में शादी के बाद मीडिया से बातचीत में फरमान ने कहा कि वो भी पेशे से एक्टर हैं. दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी. उनका साथ में एक प्रोजेक्ट आने वाला है.
Photo: Social Media
वो कहते हैं- हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे. उसी वक्त उनकी बातचीत शुरू हुई. मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया. मैंने शुरुआत में मना किया था. लेकिन मोनालिसा ने कहा कि हमें करना है रिश्ता.
Photo: Social Media
''मोनालिसा ने कहा कि वो मुझे पसंद करती है. धीरे-धीरे हमें प्यार हुआ और हमने शादी करने का फैसला किया. केरल घूमने आए थे. यहां मंदिर अच्छा लगा तो सोचा शादी कर लेते हैं.''
Photo: Social Media
फरमान और मोनालिसा ने घरवालों से बगावत कर शादी की है. एक्ट्रेस के पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं. वो नहीं चाहते थे कि मोनालिसा किसी मुस्लिम लड़के से शादी करें. लेकिन प्यार के आगे मोनालिसा ने घरवालों की नहीं सुनी.
Photo: Social Media
वो और फरमान केरल में अपना आशियाना बनाने की सोच रहे हैं. फरमान ने कहा कि अगर मोनालिसा को केरल में रहना पसंद आएगा तो वो यहीं पर शिफ्ट हो जाएंगे. कपल ने अभी हनीमून का प्लान नहीं किया है.
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
मोनालिसा ने जिस तरह अपनी पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की रिलीज से पहले भागकर फरमान से शादी कर ली. दूसरा केरल रहने की उनकी प्लानिंग को देखते हुए कयास हैं कि वो एक्टिंग छोड़ देंगी.
Photo: Instagram @monalisabhosle_official