सिंगर केनिशा फ्रांसिस और साउथ एक्टर रवि मोहन का रिश्ता अब खत्म हो चुका है. केनिशा ने इंस्टाग्राम छोड़ दिया है. कनिशा ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कैसे वो कम उम्र से अब्यूज का शिकार हुई हैं.
साक्षी टीवी संग बातचीत में केनीशा ने बताया कि उन्होंने यंग ऐज में गाना शुरू कर किया था. वो चर्च में गाती थीं. फिर स्कूल और कॉलेज में गाने लगीं. बाद में कॉफी शॉप में गाकर 500 रुपये कमाती थीं.
2006 में रियलिटी शो द स्टेज में पार्टिसिपेट कर फेम पाया. केनिशा ने अपने इमोशनल पास्ट का भी खुलासा किया. बताया कैसे 18 की उम्र में उनकी शादी हो गई थी.
केनिशा ने 2013 में मां को खोया, 2017 में पिता को. सिंगर ने कहा कि 4 साल की उम्र में परिवार के कई मर्दों ने उनका अब्यूज किया.
वो कहती हैं- 18 की उम्र में मेरी शादी कराई गई. वो अब्यूसिव मैरिज थी. उसकी मल्टीपल गर्लफ्रेंड्स और पत्नियां थीं. मेरा मिसकैरिज हुआ. तब मेरी उम्र 19-20 साल थी.
केनिशा ने पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ी अटकलों का भी जवाब दिया. वो कहती हैं- लोग अभी भी कहते हैं कि मैं शादीशुदा हूं. मेरा पति जिंदा है. मेरे 4 बच्चे हैं. मैं 50 साल की हूं.
''मैं कुछ नहीं कहती इसलिए लोगों को ऐसी बातें बोलने का मौका मिल रहा है. मेरी किससे शादी हुई है ये जानने के लिए लोगों ने मेरे घर पर जासूस तक भेजे हैं.''
''कोई कहता है मेरे पिता को मैंने वृद्धाश्रम में छोड़ दिया है. ये कैसा मजाक है. क्या कोई अनाथ होने को एंजॉय करता है.''
केनिशा ने ये भी बताया कि रवि मोहन संग नाम जुड़ने की वजह से उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में नुकसान हुआ है. डेढ़ साल तक वो इस स्ट्रेस की वजह से परफर्म नहीं कर पाईं.
केनिशा के मुताबिक लोग उन्हें घर तोड़ने वाली महिला बताते हैं. उनका रवि संग कनेक्शन थेरेपी के जरिए बना था. वो तलाक केस के दौरान रवि की मदद कर रही थीं.