एक्ट्रेस कंगना शर्मा अपनी बोल्डनेस के लिए फेमस हैं. उन्होंने इंस्टा अपनी सालों पुरानी फोटो शेयर कर अपने सिंपल अंदाज को दिखाया है.
ये फोटो तब की है, जब वो 18 साल की थीं. तब वो एक शॉपिंग मॉल में बतौर सेल्सगर्ल काम करती थीं. कंगना फॉर्मल लुक में शर्ट-पैंट पहने हुए हैं.
उन्होंने गले में आई-कार्ड, पोनीटेल बना रखी है. नो मेकअप लुक में दिख रही हैं. फैंस के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल है. किसी ने नहीं सोचा होगा वो आज इतनी ग्लैमरस दिखेंगी.
कंगना ने अपना थ्रोबैक लुक शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा- 18 की उम्र में मैंने सेल्सगर्ल का काम करना शुरू किया था.
''घंटों तक खड़े रहना, कपड़े बेचना, थकान के बावजूद हंसते रहना और चुपचाप अपनी लड़ाई लड़ना, जिसके बारे में कोई नहीं जानता होगा.''
''लोग आज मेरा ग्लैमर देखते हैं. वो एक्टर देखते हैं, तस्वीरें और कॉन्फिडेंस देखते हैं. लेकिन कम ही लोग मेरी जर्नी के बारे में जानते हैं.''
''मैंने स्ट्रगल देखा है. मैंने रिजेक्शन झेला है. आज जो भी चीज मेरे पास है, उसके लिए मैंने काफी मेहनत की है. इसलिए जब भी लोग मुझे जज करते हैं, मैं बस स्माइल करती हूं.''
''क्योंकि वो उस लड़की को नहीं जानते, जिसने जीरो से अपना करियर शुरू किया था. तब उसके बाद कुछ नहीं था. हां, उसकी आंखों में सपने जरूर थे. मुझे उस पर गर्व है.''
फैंस ने कंगना की जर्नी को इंस्पिरेशन बताया है. आज वो शोबिज की बोल्ड और ग्लैमरस हीरोइनों में शुमार हैं. कंगना हिंदी, पंजाबी म्यूजिक वीडियोज और शोज में दिखी हैं.
All Photos: Instagram @kangnasharma16