scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

Dragon के लिए फिट बने Jr.NTR, 'केजीएफ' डायरेक्टर से क्यों नफरत करने लगा था एक्टर का परिवार?

Junior NTR
  • 1/8

तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जल्द केजीएफ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म ड्रैगन में नजर आने वाले हैं. बीते दिन इसका फर्स्ट ग्लिंप्स टीजर रिलीज हुआ था, जो काफी जबरदस्त और मासी मोमेंट्स से भरा था. एक्टर के लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

Junior NTR
  • 2/8

जूनियर एनटीआर ने ड्रैगन के लिए जो बॉडी बनाई, वो टीजर में हम सभी ने देखी. एक्टर काफी दमदार लग रहे थे. उन्होंने अपने रोल के लिए करीब 15 किलो वजन घटाया, जिसके बारे में खुद डायरेक्टर प्रशांत नील ने बताया. 

Junior NTR
  • 3/8

गलाटा प्लस को दिए हालिया इंटरव्यू में प्रशांत नील ने कहा कि जूनियर एनटीआर ने चार महीने में 15 किलो घटाया था. डायरेक्टर की डिमांड से एक्टर का परिवार काफी नाराज था. प्रशांत नील का कहना है कि हर कोई उन्हें दोष दे रहा था.

Advertisement
Junior NTR
  • 4/8

डायरेक्टर ने कहा- मैंने उनसे कहा कि अगर आप एक हत्यारे के रोल के लिए पतले हो जाएंगे, तो काफी मदद होगी. ये सुनकर वो रुके ही नहीं. उन्होंने चार महीने कोई शूटिंग नहीं की और 15 किलो वजन घटा लिया. मैंने उनसे रुकने के लिए कहा क्योंकि वो काफी कमजोर और पीले दिखने लगे थे.

Junior NTR
  • 5/8

मगर वो नहीं माने. उनका परिवार, सभी दोस्त मुझसे नाराज थे. यहां तक कि मेरी टीम भी, लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि मैंने उनसे सिर्फ थोड़ा पतला होने के लिए कहा था और उन्होंने सारी हदें पार कर दी. हमने चार महीने उन्हें सिर्फ तकलीफ झेलते देखा. हम परेशान थे और सारा दोष मुझपर आ चुका था. हमें कुछ महीनों के लिए अपनी शूटिंग रोकनी पड़ी. लेकिन अंत में हम उस नतीजे से बेहद खुश थे.

Junior NTR
  • 6/8

ये पहला मौका नहीं जब जूनियर एनटीआर इतने मुश्किल वेट-लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरे हों. जब एक्टर ने पहली बार साल 2001 में एस.एस. राजामौली की फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तब उनका वजन काफी ज्यादा हुआ करता था.

Junior NTR
  • 7/8

जूनियर एनटीआर को अपने बढ़े हुए वजन के लिए काफी बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ा. सालों तक लोगों के तानों को सहन करने के बाद, उन्होंने धीरे-धीरे करके अपना वजन घटाना शुरू किया. 

Junior NTR
  • 8/8

साल 2013 तक जूनियर एनटीआर ने 20 किलो वजन घटा लिया था. आगे चलते हुए उनका सबसे बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन साल 2018 में आई फिल्म अरविंद समेथा वीरा राघव के दौरान देखा गया, और अब ड्रैगन में 15 किलो घटाकर उन्होंने सबको हैरान किया है. 

Photos: Instagram/Facebook @jrntr

Advertisement
Advertisement