scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

TV की मशहूर एक्ट्रेस, 9 साल बड़े हीरो संग बसाएगी घर, शादी से पहले की बेबी प्लानिंग?

करण-तेजस्वी
  • 1/8

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं. 'देसी ब्लिंग' के मंच पर करण ने घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया.

Photo: Yogen Shah 

करण-तेजस्वी
  • 2/8

करण के प्रपोजल के बाद फैन्स दोनों की शादी पर निगाहें टिकाए बैठे हैं. इस बीच तेजस्वी प्रकाश ने बेबी प्लानिंग पर भी बात की है. 
 

Photo: Yogen Shah 

करण-तेजस्वी
  • 3/8

बात ये है कि करण और तेजस्वी, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट पर साथ पहुंचे थे.

Photo: Yogen Shah 

Advertisement
करण-तेजस्वी
  • 4/8

शो पर नेहा ने कपल से पूछा कि आप बेबी प्लानिंग कब कर रहे हो. वो साल बताइए जब आप दोनों के बच्चे होंगे. 

Photo: Yogen Shah 

करण-तेजस्वी
  • 5/8

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी ने बिना सेकेंड गवाएं नेहा को जवाब देते हुए कहा कि अगर प्लान करके बच्चे होते, तो आपके होते प्लान करके? बता दें, नेहा धूपिया शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं. इसलिए तेजस्वी ने उन पर तंज कसते हुए ऐसा जवाब दिया.

Photo: Yogen Shah 

करण-तेजस्वी
  • 6/8

तेजस्वी का जवाब सुनकर नेहा और अंगद दोनों शॉक्ड हो जाते हैं. अंगद कहते हैं कि मुझे ये सवाल पसंद आया. इस पर नेहा कहती हैं कि कुछ लोगों के प्लान करके भी होते हैं. 

Photo: Yogen Shah 

करण-तेजस्वी
  • 7/8

तेजस्वी ने मजाक में कहा कि अनप्लान्ड करके हम वही करेंगे शायद. लगता है ऐसा ही होना है. एक्ट्रेस का ये जवाब फैन्स का दिल जीत गया. 

Photo: Instagram@tejasswiprakash

करण-तेजस्वी
  • 8/8

करण और तेजस्वी बिग बॉस 15 में साथ नजर आए थे. शो पर ही उनका प्यार परवान चढ़ा और आज बात शादी तक पहुंच चुकी है. 

करण-तेजस्वी का ये एपिसोड 21 मई दोपहर 1 बजे नेहा धूपिया के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होगा. 

Photo: Yogen Shah 

Advertisement
Advertisement