पाकिस्तान के मोस्ट हैंडसम और डैशिंग एक्टर फवाद खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. पाकिस्तान के साथ भारत में भी फवाद की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फवाद के गुड लुक्स पर तो हर कोई मर मिटता है, लेकिन क्या आप एक्टर के बेटे से मिले हैं?
फवाद खान 3 बच्चों के पिता हैं. फवाद के सबसे बड़े बेटे का नाम अयान फवाद खान है. अयान की उम्र 17-18 साल है.
अयान के ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फवाद और उनकी पत्नी सदफ फवाद खान बेटे के खास पल को सेलिब्रेट करते दिखे.
बेटे अयान संग फवाद खान को देखकर फैंस एक पल के लिए हैरान रह गए, क्योंकि फवाद के बेटे काफी बड़े हो गए हैं. अयान की हाइट भी लगभग फवाद के बराबर ही है.
फवाद की तरह उनके लाडले बेटे अयान भी काफी गुड लुकिंग हैं. अयान के चॉकलेटी और चार्मिंग लुक्स पर फैंस दिल हार रहे हैं.
खास बात ये है कि फवाद के बेटे अयान के लुक्स को कई सोशल मीडिया फैंस शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान संग भी कंपेयर कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि अयान किंग खान के बेटे आर्यन जैसे दिखते हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार एक्टर फवाद खान के बेटे होने के बावजूद अयान काफी प्राइवेट हैं. वो अपनी लाइफ को काफी पर्सनल रखते हैं, इसलिए वो एक्टिंग में भी करियर नहीं बनाना चाहते.
शादी के बाद फवाद 3 बच्चों के पिता बने. उनके बड़े बेटे का नाम अयान है. एक्टर की दो बेटियां हैं. एक का नाम Elayna है और दूसरी का नाम Bia है. फवाद के परिवार से मिलकर आपको कैसा लगा?