भारती महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना के चौके-छक्कों की बारिश आपने कई दफा फील्ड पर देखी होगी. लेकिन क्या आपने उनका लैविश बंगला देखा है. इसे देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी.
Photo: Instagram @smriti_mandhana
स्मृति ने हालिया इंस्टा पोस्ट में अपने इस लैविश घर की झलक दिखाई है. यकीन मानें एक पल के लिए आपको लगेगा ये घर नहीं कोई 5 स्टार होटल है. महाराष्ट्र के सांगली में उनका ये लग्जूरियस बंगला बना है.
Photo: Instagram @smriti_mandhana
जानकारी के मुताबिक, 5000 स्क्वायर फीट में बना उनका ये मेंशन दो अपार्टमेंट्स को मिलाकर बनाया गया है. इसकी कीमत 32-34 करोड़ बताई जा रही है.
Photo: Instagram @smriti_mandhana
इंस्टा पोस्ट के जरिए स्मृति ने इस मेंशन का क्लोजअप लुक शेयर किया है. मिनिमलिस्ट इंटीरियर, ट्रॉफियों से सजा लिविंग रूम और फैमिली सेंट्रिक लेआउट इसे रीगल लुक देता है.
Photo: Instagram @smriti_mandhana
फोटो में स्मृति अपने लैविश बंगले से बाहर खड़ी होकर टशन में पोज दे रही हैं. दूसरी एक फोटो में घर की एंट्रेस पर उनके पेरेंट्स खड़े हैं.
Photo: Instagram @smriti_mandhana
एंट्रेस गेट की दीवार के टॉप पर बड़े शब्दों में SM 18 लिखा है. SM 18 लिखने के पीछे खास वजह है. यहां पर SM का मतलब स्मृति मंधाना है और 18 उनकी जर्सी का नंबर है.
Photo: Instagram @smriti_mandhana
फैंस ने स्मृति से अपने लैविश घर का होम टूर देने को कहा है. किसी ने लिखा- क्वीन का आलीशान महल. फैंस का कहना है- उनके बंगले के आगे 5 स्टार होटल भी फेल है.
Photo: Instagram @smriti_mandhana
क्रिकेटर ने अपने घर को सिंपल रखा है. इसे रॉ और रियल बनाया है. ज्यादा सजावट नहीं की गई है. क्योंकि ये घर दो अपार्टमेंट को मिलाकर बना है, इसलिए काफी खुला और हवादार है. इसमें बहुत स्पेस है.
Photo: Instagram @smriti_mandhana
घर में लिविंग रूम की एक दीवार पर स्मृति की ट्रॉफियां रखी हैं. मेडल और सर्टिफिकेट्स को रखने के लिए खास कैबिनेट बना है.
Photo: Instagram @smriti_mandhana
उनके घर में एक जिम एरिया भी बना हुआ है. स्मृति के घर की तगड़ी एंट्रेस इसे लैविश लुक देती है. घर में स्विमिंग पूल है. जहां अक्सर वो रिलैक्स करती हैं.
Photo: Instagram @smriti_mandhana
मुंबई के शोरगुल और भीड़भाड़ से दूर स्मृति को शांति में जीना पसंद है. उनका ये घर पीसफुल वाइब देता है. ये घर मॉर्डन लुक के साथ एस्थेटिक भी है.
Photo: Instagram @smriti_mandhana