scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

बुर्ज खलीफा में करोड़ों का शाही महल, अरबपति बिजनेसमैन का 'जन्नत' जैसा है आश‍ियाना

दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 1/11

जबलपुर से निकलकर दुबई में बसे बिजनेसमैन सतीश संपाल अरबों के मालिक हैं. सतीश दुबई के अरबपति बिजनेसमैन में गिने जाते हैं. 

(Photos: Instagram @tabinda.sanpal) 

दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 2/11

सतीश संपाल अपनी पत्नी तबिंदा संपाल और बेटी संग दुबई के बुर्ज खलीफा में रहते हैं. बुर्ज खलीफा में उनका आलीशान महल है. घर के लैविश इंटीरियर से लेकर व्यू तक देखने लायक है. सतीश के इस घर की कीमत 100 करोड़ के आसपास बताई जाती है. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. 

(Photos: Instagram @tabinda.sanpal) 

दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 3/11

कुछ वक्त पहले सतीश और तबिंदा ने कर्ली टेल्स संग इंटरव्यू में अपने करोड़ों के आशियाने की झलक दिखाई थी. घर में एंट्री करते ही बड़ा सा लिविंग रूम है. इस शानदार लिविंग रूम में खूबसूरत फर्नीचर रखा है, जिसे देखकर दंग रह जाएंगे. 
 

(Photos: Instagram @tabinda.sanpal)

Advertisement
दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 4/11

लिविंग रूम के बीच में बड़ा सा सीटिंग एरिया बना है. सोफा सेट के सेंटर में रॉयल झूमर लगा है. सोफे के साथ शीशे की राउंड सेंटर टेबल है. ज्यादातर फर्नीचर व्हाइट ही रखा गया है. 

(Photos: Screengrab) 

दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 5/11

डाइनिंग एरिया किसी शाही बैंकेट हॉल जैसा लगता है, जहां एक शानदार डाइनिंग टेबल, खूबसूरत कुर्सियां और आलीशान झूमर लगे हैं. टेबल की सजावट से लेकर आस-पास के इंटीरियर तक, हर एक छोटी चीज आपको राजा-महाराजाओं का एहसास कराती है. 

(Photos: Screengrab) 

दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 6/11

बुर्ज खलीफा में घर होने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसकी ऊंचाई की वजह से पूरे दुबई का शानदार नजारा दिखता है. यह नजारा इतना खूबसूरत है, जिसमें आप खो सकते हैं. 

 

(Photos: Screengrab) 

दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 7/11

घर में एक और शानदार 'फोटो कॉर्नर' भी बना है. इसका स्टाइलिश डिजाइन, रॉयल डेकोरेशन, एलीगेंट फर्नीचर और एक खूबसूरत बैकड्रॉप किसी भी तस्वीरों को यादगार बना सकता है. 

 

(Photos: Screengrab) 

दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 8/11

सतीश के घर में खूबसूरत पेंटिंग्स और आर्ट वर्क भी देखने को मिलता है. कई हाई क्वालिटी की डेकोरेटिव चीजें घर में रखी हैं. सतीश और तबिंदा का घर अंदर से किसी शाही महल जैसा लगता है. 

(Photos: Screengrab) 

दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 9/11

घर का इंटीरियर काफी लैविश है. जगह-जगह खूबसूरत झूमर, लैंप लगे हैं. एंटीक शोपीस से घर को सजाया गया है. हर एक चीज को घर की मॉर्डन और एलीगेंट थीम के हिसाब से कलर को-ऑर्डिनेट किया गया है. 

(Photos: Screengrab) 

Advertisement
दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 10/11

बेटी के पहले बर्थडे पर सतीश ने अपनी लिटिल प्रिंसेस को पिंक कलर की कस्टमाइज्ड रॉल्स रॉयस दी थी. कपल की बेटी बेला दुबई के सबसे अमीर बच्चों में से एक है. 

(Photos: Instagram @tabinda.sanpal)

दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसा घर
  • 11/11

नन्ही बेला सोने के बर्तनों में खाना खाती हैं. पहली बर्थडे पर बेला ने 24 कैरेट सोने से बनी जैकेट पहनी थी. सतीश और तबिंदा की रईसी देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं.

 

(Photos: Instagram @tabinda.sanpal)

Advertisement
Advertisement