scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

'स्प्लिट्सविला 16' में अफगानी मॉडल सदफ शंकर, रियल‍िटी शो में टूटा दिल, महादेव की हैं भक्त

अफगानिस्तान छोड़ भारत में बसीं सदफ शंकर
  • 1/9

अफगानिस्तान से आकर भारत में बसीं मॉडल सदफ शंकर इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं. वो डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' में दिखाई दे रही हैं. उनके गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

(Photo: Instagram @sadhaafshankar) 

अफगानिस्तान छोड़ भारत में बसीं सदफ शंकर
  • 2/9

सदफ शुरुआत से शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं. शो में उनका कनेक्शन साउथ अफ्रीका के MMA फाइटर टेन (Tayne De Villiers) संग देखने को मिल रहा है. 

 

(Photo: Instagram @sadhaafshankar) 

अफगानिस्तान छोड़ भारत में बसीं सदफ शंकर
  • 3/9

सदफ, टेन को पसंद करने लगी हैं. मगर अब टेन ने उनका दिल तोड़ दिया है. हाल ही के एपिसोड में टेन ने कहा कि सदफ रिश्ते को बहुत जल्दी आगे बढ़ाना चाहती हैं. वो इतनी जल्दी चीजों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार नहीं हैं. इसलिए उन्हें घुटन महसूस होती है. 
 

(Photo: Instagram @sadhaafshankar) 

Advertisement
अफगानिस्तान छोड़ भारत में बसीं सदफ शंकर
  • 4/9

टेन की बात सुनकर सदफ का दिल टूट जाता है. उन्हें चीटिड फील होता है. शो में वो फूट-फूटकर रोती नजर आईं. 

 

(Photo: Instagram @sadhaafshankar) 

अफगानिस्तान छोड़ भारत में बसीं सदफ शंकर
  • 5/9

शो के बाकी कंटेस्टेंट्स को भी यही लगता है कि सदफ जरूरत से ज्यादा टेन को प्यार करने लगी हैं, जबकि टेन उन्हें उतना सीरियसली नहीं लेते हैं.

 

(Photo: Instagram @sadhaafshankar) 

अफगानिस्तान छोड़ भारत में बसीं सदफ शंकर
  • 6/9

ऐसे में टास्क के दौरान कंटेस्टेंट कायरा ने सदफ के माथे पर लिखा- प्यार में अंधी. इस चीज से सदफ को दुख पहुंचा. 

 

(Photo: Instagram @sadhaafshankar) 

अफगानिस्तान छोड़ भारत में बसीं सदफ शंकर
  • 7/9

बता दें कि सदफ का शुरुआत में हरियाणा के सौरब बेदी संग भी कनेक्शन बन रहा था. सौरब भी सदफ में इंटरेस्टेड थे. सदफ ने कहा था कि उन्हें भारतीय लड़के बहुत पसंद हैं. मगर बाद में उन्होंने सौरब को छोड़कर टेन संग कनेक्शन बना लिया था, जिसका अब उन्हें पछतावा है. 

(Photo: Instagram @sadhaafshankar) 

अफगानिस्तान छोड़ भारत में बसीं सदफ शंकर
  • 8/9

सदफ की बात करें तो वो अफगानिस्तान की रहने वाली हैं. मगर पिछले 10 सालों से वो इंडिया में ही रह रही हैं. सदफ इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने में लगी हैं.

 

(Photo: Instagram @sadhaafshankar) 

अफगानिस्तान छोड़ भारत में बसीं सदफ शंकर
  • 9/9

सदफ का कहना है कि उन्हें भारत से प्यार है और वो खुद को इंडियन ही मानती हैं. सदफ मुस्लिम होकर भी भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं. वो पूजा पाठ भी करती हैं और व्रत भी रखती हैं. इसलिए वो अपने नाम के साथ शंकर लगाती हैं. उन्होंने खुद शो में ये खुलासा किया था. 

 

(Photo: Instagram @sadhaafshankar) 

Advertisement
Advertisement
Advertisement