तमिल सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सुभाषिनी का निधन हो गया. सीरियल कायल के लिए मशूहर एक्ट्रेस ने 6 अप्रैल 2026 को चेन्नई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली.
36 साल की सुभाषिनी की बॉडी चेन्नई के अय्यप्पंथंगल इलाके में उनके फ्लैट में मिली. पुलिस जांच में आत्महत्या की बात सामने आई. हालांकि सुसाइड की वजह क्या थी- इसका पुष्टि नहीं हो पाई है.
बताया जाता है कि सुभाषिनी डिप्रेशन का शिकारी थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अपने पति से वीडियो कॉल पर बहस हुई थी, जिसके बाद वो मानसिक तनाव में थीं.
सुभाषिनी ने बिबिन चंद्रा से 2024 में शादी की थी. उनकी अचानक मौत से फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
सुभाषिनी मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं और तमिल टीवी इंडस्ट्री में अपना करियर बना रही थीं. वो सालों पहले श्रीलंका से चेन्नई अपने सपनों को पूरा करने आई थीं.
उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत की. उनकी कहानी उन कलाकारों जैसी है, जो अपने करियर के लिए बड़े शहरों में आकर संघर्ष करते हैं.
उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सन टीवी केक कायल सीरियल से मिली, वो हाउस होल्ड नेम बन गई थीं. कायल के अलावा भी सुभाषिनी को उनके इमोशनल एक्टिंग के लिए सराहा जाता था.