बॉलीवुड की अधिकतर कॉमेडी फिल्मों में हम अरशद वारसी को देखा करते हैं. लोग उन्हें पिछले काफी सालों से प्यार देते आए हैं. एक्टर का हर किरदार पर्दे पर छाया है.
Photo: Instagram @arshad_warsi
अरशद स्क्रीन पर जितने चुलबुले दिखते हैं, असल जिंदगी में भी वो वैसे ही नजर आते हैं. हालांकि उनकी फैमिली ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहती है. मगर अब उनकी बेटी अचानक सुर्खियों में आ गई है.
Photo: Instagram @mariagorettiz
बीते दिनों अरशद वारसी स्क्रीन अवॉर्ड्स में पहुंचे थे, जहां उनकी बेटी जेने जोई वारसी भी साथ थीं. दोनों रेड कार्पेट पर पैप्स को पोज देने के लिए खड़े हुए.
Photo: Yogen Shah
अरशद की बेटी के वीडियोज काफी जल्दी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. यूजर्स को उनका ग्लैमरस लुक बेहद पसंद आया. वो उनकी अदाओं पर फिदा हो गए.
Photo: Yogen Shah
दिलचस्प बात ये है कि रेड कार्पेट पर जेने जोई वारसी का लुक काफी सिंपल था. मगर उनकी सादगी ही शायद लोगों के दिलों को लुभा गई है.
Photo: Yogen Shah
यूजर्स जेने की खूबसूरती की काफी सराहना कर रहे हैं. कई कमेंट्स में उनके लिए ग्लैमरस डॉल, हैंडसम पापा की खूबसूरत बेटी जैसी बातें लिखी गईं. वहीं कई लोगों ने उनके बॉलीवुड डेब्यू के बारे में जानना चाहा.
Photo: Yogen Shah
एक यूजर ने जेने जोई वारसी को बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की कॉपी कहा. अब अरशद अपनी बेटी को मिल रही तारीफें सुनकर कैसा रिएक्ट करेंगे, ये शायद वक्त आने पर पता चल जाएगा.
Photo: Yogen Shah