scorecardresearch
 

जार्ज क्लूनी का हो रहा है तलाक, उनकी पत्नी को मिलेंगे 300 मिलियन डॉलर

हॉलीवुड का एक और पावर कपल यानी कि जार्ज और अमाल क्लूनी के बीच तलाक हो रहा है. जार्ज की वाइफ को 300 मिलियन डॉलर और उनका लेक कोमो विला मिलेगा, जानिए क्या है इस तलाक की वजह?

Advertisement
X
जार्ज और अमाल क्लूनी लेंगे तलाक
जार्ज और अमाल क्लूनी लेंगे तलाक

हॉलीवुड की एक और मशहूर जोड़ी तलाक ले रही है. खबरें हैं की हॉलीवुड स्टार जार्ज क्लूनी और ब्रिटिश ह्यूमन राइट्स वकील अमाल क्लूनी जल्द ही लेने वाले हैं. इस तलाक मेें अमाल क्लूनी को लगभग 300 मिलियन डॉलर मिलेंगे.

ओके मैगजीन की रिपोर्ट का कहना है कि पिछले कुछ समय से दोनों अलग रह रहे हैं और अब लेने की सोच रहे हैं. सूत्र ये भी कहते हैं कि दोनों एक दूसरे को अभी भी चाहते हैं लेकिन उन्हें इस बात का भी एहसास है कि उन्हें जिदंगी से और कुछ भी चाहिए. लंबे समय से दोनों के बीच तनाव बढ़ रहा है जिसका असर उनके रिश्ते पर पड़ रहा है.


ओके मैगजीन ने ये भी कहा की की मुख्य वजह अमाल शादी के बाद से ही बच्चों की चाहत रखती हैं जिसके लिए जार्ज अभी तैयार नहीं है. जिस वजह से जार्ज एक तरह का तनाव महसूस कर रहे हैं और अमाल जार्ज के इस फैसले से आहत हैं.

Advertisement

बता दें की हॉलीवुड स्टार और ब्रिटिश वकील (ह्यूमन राइट्स) साल 2014 में शादी के बंधंन में बंधे थे. वैसे हॉलीवुड ने पिछले दिनों जॉनी डेप-एम्बर हर्ड और जैसे पावर कपल्स का तलाक देखा है. अब एक और पावर कपल इस लिस्ट में शामिल होने जा रहा है.


खबरों के मुताबिक, अगर यह तलाक होता है तो अमाल एक लुटेरे की तरह देखी जाएंगी क्योंकि ये तलाक 300 मिलियन डॉलर से अधिक का है. इस तलाक के बाद अमाल को जार्ज का लेक कोमो विला भी मिल जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement