जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में शेरिफ जे.डब्लू के रूप में नजर आ चुके अनुभवी अभिनेता क्लिफ्टन जेम्स का निधन हो गया. वह 96 वर्ष के थे. 'वेराइटी डॉट कॉम' को उनके किसी खास ने बताया कि अमेरिका के औरिगन में परिजनों और दोस्तों के बीच शनिवार को जेम्स का निधन हो गया.
वर्ष 1920 में जन्मे जेम्स औरिगन पोर्टलैंड के बाहर बड़े हुए. वह के सबसे बड़े बेटे थे.
उन्होंने छह दशकों तक अभिनय क्षेत्र में दर्शकों का मनोरंजन किया. इसमें रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन शामिल हैं.
जेम्स पहली बार 'द टाइम ऑफ योर लाइफ' के मंच पर दिखाई दिए. उन्होंने नाटक 'ऑल द वे होम' सहित कई ब्रॉडवे शो में प्रस्तुति दी.