scorecardresearch
 
Advertisement
हॉलीवुड

कभी पाई-पाई की मोहताज थीं हैरी पॉटर की राइटर जेके रोलिंग, झेला रिजेक्शन, आज कमाई अरबों की संपत्ति

JK Rowling life journey
  • 1/11

दुनिया की सबसे फेमस राइटर जेके रोलिंग ने कुल सात किताबें लिखीं और इन किताबों पर कुल 8 फिल्में बनी. अब हैरी पॉटर को वेब सीरीज के रूप में दोबारा लाने की तैयारी हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेके रोलिंग का सफर इतना आसान नहीं था. लेकिन एक आंटी की दी किताब ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने खुद अपनी एक काल्पनिक दुनिया खड़ी कर दी. (Photo: Instagram/jkrowlingweb)

JK Rowling life journey
  • 2/11

एक बार जेके रोलिंग की आंटी ने जेसिका मिटफोर्ड की लिखी हुई ऑटोबायोग्राफी Hons and Rebels को पढ़ने के लिए दी, तो वो जेसिका से काफी प्रभावित हो गई. जिनकी काल्पनिक दुनिया में सभी कुछ होता था. (Photo: Instagram/jkrowlingweb)
 

JK Rowling life journey
  • 3/11

इसके बाद जेके रोलिंग के 'हैरी पॉर्टर' को लिखने की कल्पना मैनचेस्टर से लंदन जाते वक्त की. लंदन पहुंचते ही उन्होंने Harry Potter: The Philosopher's Stone को लिखना शुरू किया. इसके बाद महज 17 साल की उम्र में मां के निधन की घटना घट गई. इससे रोलिंग काफी टूट गई लेकिन लिखना जारी रखा.  (Photo: Instagram/jkrowlingweb)
 

Advertisement
JK Rowling life journey
  • 4/11

इसके बाद नौकरी के लिए रोलिंग पुर्तगाल पहुंचीं. जहां उन्हें इंग्लिश टीचर का काम मिला. इसके बाद एक पुर्तगाली पत्रकार से शादी की और एक बेटी का जन्म हुआ. जिसका नाम जेसिका रखा गया. (Photo: Instagram/jkrowlingweb)

JK Rowling life journey
  • 5/11

लेकिन शादीशुदा लाइफ में पति से इतनी कलह हुई कि इन्हें घर से न सिर्फ बाहर निकाल दिया गया बल्कि उस समय बेटी की उम्र भी बस 1-2 महीने ही थी. इसके बाद वो अपने बहन के घर चली गईं. जहां सरकार की मदद से उन्हें गुजर-बसर योजना का लाभ मिला. (Photo: Instagram/jkrowlingweb)

JK Rowling life journey
  • 6/11

पास में अपनी छोटी सी बेटी और हाथ में कोई जॉब न होने की वजह से सब कुछ खराब चल रहा था. लेकिन इस बीच एक जो काम था लेखन का वो जेके रोलिंग ने छोड़ा नहीं और हैरी पॉटर के तीन चैप्टर लिख दिए. (Photo: Instagram/jkrowlingweb)

JK Rowling life journey
  • 7/11

अपने पुराने टाइपराइटर से टाइप करके तैयार हुए कंटेंट को पब्लिशिंग के लिए काफी भागम-भाग करनी पड़ी. लेकिन करीब 12 पब्लिशर ने इस नॉवेल को छापने से साफ इनकार कर दिया. (Photo: Instagram/jkrowlingweb)

JK Rowling life journey
  • 8/11

लेकिन कड़ी मेहनत का फल मिला और लंदन के Bloomsburry Publishing House ने इसे पब्लिश करने का फैसला लिया. इस किताब ने इतनी सफलता हासिल की, जेके को स्कॉटलैंड आर्ट कॉउन्सिल ने हैरी पॉटर की पूरी सीरीज लिखने का ग्रांट दे दिया.  (Photo: Instagram/jkrowlingweb)
 

JK Rowling life journey
  • 9/11

अब वक्त का पहिया ऐसे घूमा कि जो पब्लिशर इसे छापने से मना कर रहे थे, वो इसे छापने का अधिकार खरीदने के लिए बोली लगाने लगे. (Photo: Instagram/jkrowlingweb)

Advertisement
JK Rowling life journey
  • 10/11

खैर बाद में इस नॉवेल की पूरी 7 सीरीज आईं, और इन कुल किताब पर 8 फिल्में बनीं. आखिरी किताब Harrypotter: Deathly Hallows के नाम से आई. जिसे बेस्ट सेलिंग ऑफ ऑल टाइम का रिकॉर्ड मिला. (Photo: Instagram/jkrowlingweb)

JK Rowling life journey
  • 11/11

रिकॉर्ड की बात करे तो जे के रोलिंग की 'हैरी पॉटर' नॉवेल सीरीज दुनियाभर में काफी फेमस है. दुनिया भर में 100 मिलियन से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं. वहीं जेके ऐसी पहली राइटर हैं, जो सिर्फ राइटिंग से अमीर बनी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी 1 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति है. (Photo: Instagram/jkrowlingweb)
 

Advertisement
Advertisement