कुछ वक्त पहले फराह खान बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के घर गई थीं. वहां उनका घर देखकर कोरियोग्राफर के होश उड़ गए थे. सनी के घर में शानदार किचन से लेकर प्राइवेट थिएटर सबकुछ है.
Photo: Screengrab
सनी का घर मुंबई के अंधेरी में है, जो माना जाता है कि एक्ट्रेस ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है. सनी जिस बिल्डिंग में रहती हैं, वहां की लॉबी भी शानदार है जिसे देखकर फराह के कुक दिलीप भी हैरान थे.
Photo: Screengrab
घर की तरफ बढ़ते हुए फराह और दिलीप को एक सोने का दरवाजा भी दिखा, जिसके ठीक सामने सनी का घर था. थोड़ी देर के लिए कोरियोग्राफर के कुक भी हक्के-बक्के रह गए थे, मगर फिर फराह ने उन्हें संभाला.
Photo: Screengrab
सनी लियोनी का घर अंदर से बेहद आलीशान है. वहां डाइनिंग स्पेस से लेकर लॉबी तक काफी बड़ी है. घर के अंदर एक्ट्रेस ने कई सारी पेंटिंग्स भी लगाई हैं, जिसे उन्होंने अपने बच्चों के साथ बनाया है.
Photo: Screengrab
सनी की पेंटिंग्स देखकर फराह भी हैरान दिखीं. एक्ट्रेस ने अपने घर की लॉबी में एक प्राइवेट थिएटर स्पेस भी बनाया है, जहां सोफे और एक बड़ी सी स्क्रीन लगाई है.
Photo: Screengrab
सनी आगे फराह को अपनी बिल्डिंग से मुंबई शहर के नजारे दिखाती हैं. कोरियोग्राफर ने भी उनके घर से मिलने वाले व्यू की तारीफ की.
Photo: Screengrab
सनी के किचन में डाइनिंग टेबल भी है. फराह एक्ट्रेस के किचन की बहुत तारीफ करती दिखती हैं. कोरियोग्राफर का किचन देखकर वो अपने कुक दिलीप से भी मस्ती-मजाक करती हैं.
Photo: Screengrab
फराह के व्लॉग में आगे सनी लियोनी का किचन दिखाया जाता है, जिसे एक्ट्रेस ने बताया कि वो लॉस-एंजेलिस स्टाइल में बनवाया गया है. किचन देखकर फराह और उनके कुक भी हैरान दिखते हैं.
Photo: Screengrab
सनी लियोनी बॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी काफी एक्टिव हैं. हाल ही में उनका शो 'स्प्लिट्सविला 16' आ रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
Photo: Screengrab