scorecardresearch
 
Advertisement

टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध गोलीबारी, कोटा में पकड़े गए तीनों शूटर

टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध गोलीबारी, कोटा में पकड़े गए तीनों शूटर

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. राजस्थान पुलिस और एंटी गैंगस्टर फोर्स ने कोटा रेलवे स्टेशन पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए तीनों शूटरों को हिरासत में ले लिया है. यह पूरी कार्रवाई हमले के महज 16 घंटे के भीतर अंजाम दी गई. जानकारी के अनुसार आरोपी पुणे से जयपुर जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहे थे. मुंबई के अंधेरी स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों से मिली तस्वीरों और मुंबई पुलिस की इनपुट के आधार पर कोटा पुलिस को जानकारी दी गई थी. जैसे ही सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर ट्रेन कोटा जंक्शन पहुंची, पुलिस और सुरक्षा बलों ने ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाकर तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
Advertisement