टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए राहत की खबर सामने आई है. टाइगर श्रॉफ इस समय पूरी तरह से सुरक्षित हैं और अपने परिवार के साथ घर पर हैं. घटना के बाद उनके आवास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं. सुबह से ही पुलिस की टीमें उनके घर के बाहर तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके और वहां भीड़ इकट्ठा न होने पाए.