scorecardresearch
 

कौन है ये ईरानी एक्टर, जिसे सलमान ने बताया 'बॉलीवुड का नया गब्बर', खूंखार विलेन बन मिला फेम

सज्जाद डेलाफ्रूज, जो ईरानी मूल के हैं, ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है. टाइगर जिंदा है फिल्म में अबू उस्मान के किरदार से उन्हें फेम मिला. उन्होंने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है और अपने इंटेंस लुक और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है.

Advertisement
X
भारत में छाया ये ईरानी एक्टर (Photo: Instagram @sajjad_delafrooz)
भारत में छाया ये ईरानी एक्टर (Photo: Instagram @sajjad_delafrooz)

बॉलीवुड में कई एक्टर्स हैं जो ईरानी मूल के हैं. इंडिया में आकर उन्होंने शोहरत और फेम कमाया. इनमें सज्जाद डेलाफ्रूज भी शामिल हैं. नाम से आप भले ही उन्हें पहचानना में धोखा खा जाएं. लेकिन टाइगर जिंदा है फिल्म के विलेन अबू उस्मान को जरूर पहचान जाएंगे. सलमान की मूवी में सज्जाद ने ईराक के आतंकी संगठन के लीडर अबू उस्मान का रोल प्ले कर सबका दिल जीता था. उनका किरदार इतना खूंखार था कि सलमान ने उन्हें बॉलीवुड का नया गब्बर सिंह कह दिया था.

इंडस्ट्री में कैसे शुरू हुई जर्नी?

सज्जाद UAE में पले बढ़े हैं. उन्होंने टाइगर जिंदा है, बेबी, फ्रैडी, हीरोपंती 2 जैसी मूवीज में काम किया है. उन्हें फेम टाइगर जिंदा है फिल्म से मिला. अबू उस्मान के रोल में वो खतरनाक लगे. फिल्म में उन्होंने टाइगर और जोया को खूब शॉक दिया था. इसके बाद सीरीज स्पेशल ओप्स में उनका काम पंसद किया गया. अपने इंटेंस लुक और सधी हुई एक्टिंग से सज्जाद ने इंडियन ऑडियंस का दिल जीता है.

एक्टिंग में आने का सज्जाद को बचपन से पैशन था. कम लोग जानते हैं कि एक्टर बनने से पहले वो पीआर मैनेजर थे. लेकिन उन्हें ये फील्ड खास भाया नहीं. वो एक वक्त सेल्समैन भी रहे थे. सज्जाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो मैनेजर बनने का सोचते थे. उनके छोटे सपने थे, जहां एक फैमिली हो, अच्छा घर और गाड़ी हो. लेकिन बाद में उस काम से उन्हें बोरियत होने लगी. तब वो नौकरी छोड़कर इंडस्ट्री में आए.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सज्जाद ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर मॉडल करियर शुरू किया था. ऐड्स किए. सज्जाद को रिजेक्शन भी झेलना पड़ा, कई फिल्में उनके हाथ से गईं, उनके सीन्स हटाए गए. लेकिन अपने टैलेंट पर उन्होंने भरोसा रखा. फिर सलमान की फिल्म ने उनके करियर को शाइन करने का मौका दिया. वो सलमान संग अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. सलमान ने भी मूवी में उनके काम की तारीफ की थी. सज्जाद दबंग खान को बड़े भाई का दर्जा देते हैं.

एक्टर अब साउथ इंडस्ट्री राज रूल करने की तैयारी में हैं. जानकारी के मुताबिक, वो प्रभास स्टारर फिल्म फौजी में पावरफुल रोल में दिखेंगे. ये एक पीरियड ड्रामा मूवी होगी. जिसमें सज्जाद खतरनाक विलेन का रोल प्ले करेंगे. ये उनका साउथ में ऑफिशियल डेब्यू होगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement