बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म 'अस्सी' से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली तापसी को अक्सर बड़े पर्दे पर पावरफुल रोल्स निभाते हुए देखा जाता है. हाल ही में तापसी से फिल्म इंडस्ट्री के महिला एक्टर्स की मिडरिफ और क्लीवेज दिखने के ऑब्सेशन पर बात की. उन्होंने साफ किया कि बॉलीवुड में क्लीवेज और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मिडरिफ दिखाने के उनके पुराने बयान को गलत समझ लिया गया था. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि करियर की शुरुआत में उन्होंने ऐसे रोल्स क्यों नहीं किए थे, जिनमें एक महिला के अंगों को एक्सपोज किया जाता है.
क्लीवेज दिखाने के ऑब्सेशन पर बोलीं तापसी
पहले गलाट्टा प्लस को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने बताया था कि एक पॉडकास्ट में उनसे साउथ इंडस्ट्री के कथित तौर पर मिडरिफ के प्रति ऑब्सेशन के बारे में पूछा गया था और उन्हें बताया गया कि हिंदी सिनेमा में महिला एक्टर्स की क्लीवेज पर ज्यादा फोकस होता है. हालांकि उनका रिएक्शन गलत समझ लिया गया. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए मुद्दा एक खास 'गेज' यानी नजर का है, चाहे वो क्लीवेज हो या मिडरिफ.
तापसी ने आगे साफ किया कि उन्होंने कभी ये नहीं कहा कि हिंदी सिनेमा में क्लीवेज का ऑब्सेशन है और साउथ में मिडरिफ का. उन्होंने यह भी बताया कि बॉलीवुड में उन्हें कभी मिडरिफ दिखाने या ब्रा पैड करने के लिए नहीं कहा गया. लेकिन साउथ में ऐसा करने के लिए कहा गया है. खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने हिंदी सिनेमा में ग्लैमरस रोल्स नहीं लिए थे.
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता ऑब्सेशन क्या है, लेकिन चलिए ये मान लें कि एक ऑब्सेशन है, चाहे हिंदी में हो या साउथ में. आपका कौन-सा हिस्सा हाइलाइट किया जाता है, ये मुद्दा नहीं है. मुद्दा ये है कि ऑब्सेशन है. ये डायरेक्टर के लिए भी असहज था, क्योंकि उन्हें मुझे ये बात कहनी पड़ती थी. और जब सेट पर मुश्किल से कोई महिला होती है, तो आप ये कैसे कहते हैं. तो इसे घुमा-फिराकर कहना पड़ता था. जब वो वैन से वापस आती है, तो डायरेक्टर को चेक करना पड़ता है कि ये काम कर रहा है या नहीं. तो ये पूरी प्रक्रिया थोड़ी अजीब होती है.'
खुद क्यों किए ग्लैमरस रोल्स?
उन्होंने ऐसे रोल्स लेने का भी बचाव किया और कहा, 'मैं बहुत नई थी. मुझे लगता था कि यही तरीका है. डायरेक्टर जहाज का कप्तान होता है, और आपको कप्तान की बात माननी पड़ती है. मुझे करना पड़ता था, जब तक कि वो सच में लाइन क्रॉस न कर रहा हो. आपको भी लगता है कि हीरोइन्स ये कर रही हैं, तो मुझे भी करना चाहिए. मैं पीछे मुड़कर नहीं सोचती कि काश मैंने वो पार्ट्स नहीं किए होते, क्योंकि अगर मैंने नहीं किए होते, तो मैं हमेशा उन्हें करने की सोच में रहती. चाहे आप कुछ भी करें, आपको मेनस्ट्रीम एक्ट्रेस कहा जाना चाहिए. जब तक आप वो पार्ट्स नहीं करते, आपको मेनस्ट्रीम एक्ट्रेस नहीं कहा जाएगा.'
तापसी पन्नू को फिलहाल डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' में अपनी परफॉरमेंस के लिए तारीफ मिल रही है. इस कोर्टरूम ड्रामा पिक्चर में तापसी एक वकील का किरदार निभा रही हैं, जो एक रेप सर्वाइवर को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ती है. फिल्म में कनि कुश्रुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और अब तक बॉक्स ऑफिस पर इसने 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.