यूरोप इस समय भीषण हीटवेव की चपेट में है. फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और स्विट्जरलैंड सहित कई देशों में 40°C के आसपास तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. दावों के अनुसार, इस गर्मी से 1300 से अधिक लोगों की मौत हुई है. कई जगह सड़कें पिघलने, ट्राम सेवाएं प्रभावित होने और एसी खरीदने के लिए लंबी कतारों जैसी तस्वीरें सामने आई हैं.