scorecardresearch
 

गोविंदा के कैरेक्टर पर उठाई उंगली, 'अंगूरी भाभी' पर भड़कीं सुनीता, बोलीं- मेरा दूसरा रूप नहीं देखा

गविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लॉकअप 2 से बाहर हो चुकी हैं. शो के दौरान उनकी शिल्पा शिंदे से बहस हुई, जिसमें सुनीता ने शिल्पा पर झगड़ा करने और विवादित व्यवहार का आरोप लगाया.

Advertisement
X
सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे की बोलती बंद की (Photo: Screengrab)
सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे की बोलती बंद की (Photo: Screengrab)

गविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लॉकअप 2 से बाहर हो चुकी हैं. गोविंदा और उनकी बेटी टीना लॉकअप में सुनीता की बेल कराने पहुंचे थे. खराब हेल्थ के चलते सुनीता को बीच में ही शो छोड़ना पड़ना. शो के अंदर सुनीता आहूजा और टीवी की 'अंगूरी भाभी' यानी शिल्पा शिंदे के बीच बहस देखने को मिली थी. शिल्पा ने गोविंदा के अफेयर का मुद्दा उठाया था, जिस पर सुनीता भड़क गई थीं. लॉकअप से बाहर आने के बाद उन्होंने शिल्पा को खरी-खोटी सुनाई है. 

शिल्पा के लिए क्या बोलीं सुनीता
News18 संग बातचीत में सुनीता ने कहा कि शिल्पा शिंदे शो में सभी से झगड़ा करने की कोशिश करती हैं. उन्होंने गोविंदा पर कमेंट करने के लिए शिल्पा को लताड़ा भी. सुनीता कहती हैं कि उसे (शिल्पा) लड़ाई कराने के लिए ही भेजा गया था, क्योंकि हम लोगों में बहुत प्यार था ना. TRP कहां से मिलेगी उसे? उसने मुझे भी उंगली करने की कोशिश की, पर मैंने तो उंगली वहीं तोड़ दी. 

सुनीता बताती हैं मैंने कहा कि मेरे साथ मत करना ये. मैं जब तक अच्छी हूं, अच्छी हूं. जब बुरी बनूंगी तो बहुत खराब बनूंगी फिर. मेरा एक रूप तुमने देखा है, दूसरा अभी देखा नहीं है.

रियलिटी शो में जाकर हुआ पछतावा
सुनीता कहती हैं कि उनका रियलिटी शो में जाने का फैसला सही नहीं था. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपने शब्द पर कायम रहती हूं. मैंने एकता से वादा किया था कि मैं उनके लिए शो करुंगी और मैंने वह वादा निभाया. मैंने कहा था कि जब तक मेरी हेल्थ प्रभावित नहीं होगी मैं शो में रहकर 100% दूंगी और मैंने दिया भी. लेकिन जब मेरी सेहत पर असर पड़ने लगा, तो मैंने कहा कि सेहत से ज्यादा कुछ भी जरूरी नहीं है.

Advertisement

सुनीता ने कहा कि उन्हें शिल्पा शो की विलेन लगी. वो कहती हैं कि शिल्पा प्रॉब्लेमैटिक थी और मुझे लगता है श्रेया थोड़ी बदतमीज थी. जब तक मैं शो में थी, तब तक बाकी सब मुझसे बहुत प्यार करते थे. मैं उम्मीद करती हूं कि शो वही जीते जो डिजर्व करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement